फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IRCTC App Crashes Amid Festive Rush, Passengers Face Trouble Booking Train Tickets

त्योहारी सीजन में आईआरसीटीसी एप ठप!: टिकट बुकिंग के लिए परेशान हो रहे यात्री, अचानक क्यों शुरू हुई दिक्कत?

Thu, 05 Nov 2026 11:21 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 05 Nov 2026 11:21 AM IST
सार

त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकटों की बढ़ती मांग के बीच आईआरसीटीसी एप क्रैश होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर क्यों ठप हो रही है टिकट बुकिंग सेवा? जानिए...

विज्ञापन
IRCTC App Crashes Amid Festive Rush, Passengers Face Trouble Booking Train Tickets
भारतीय रेलवे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली से ठीक पहले जब देशभर में लाखों लोग घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट और मोबाइल एप ने काम करना बंद कर दिया। गुरुवार, 05 नवंबर की सुबह अचानक वेबसाइट और एप दोनों अस्थायी रूप से ठप हो गए, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आमतौर पर एसी क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास की बुकिंग 11 बजे शुरू होती है। लेकिन आज बुकिंग शुरू होने के ठीक पहले वेबसाइट और एप ने काम करना बंद कर दिया। इस वजह से हजारों यूजर्स टिकट बुक नहीं कर पाए और सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

परेशान हो रहे यात्री

 
 

एप में दिक्कत आ रही है तो क्या करें?
  • एप अपडेट करें: आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करें।
  • नेटवर्क बदलकर देखें: वाई-फाई से मोबाइल डेटा या मोबाइल डेटा से वाई-फाई पर स्विच करें।
  • कुछ देर बाद कोशिश करें: बार-बार एरर आने पर थोड़ी देर रुककर दोबारा लॉगइन करें।
  • पेमेंट स्टेटस जांचें: पैसे कटने पर दोबारा भुगतान करने से पहले टिकट हिस्ट्री देखें।
  • काउंटर से टिकट लें: ऑनलाइन बुकिंग में लगातार दिक्कत हो तो रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर का विकल्प चुन सकते हैं। सीट उपलब्धता वहां भी जरूरी होगी।

आईआरसीटीसी में शिकायत कहां करें?
ऑनलाइन टिकट बुकिंग, पेमेंट या रिफंड से जुड़ी समस्या के लिए यात्री आईआरसीटीसी के eQuery पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कस्टमर केयर नंबर 14646 पर संपर्क किया जा सकता है। ई-टिकट से जुड़ी शिकायत के लिए etickets@irctc.co.in पर ईमेल भी किया जा सकता है।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि त्योहारी सीजन में टिकटों की मांग अधिक रहने की वजह से यात्रियों को बुकिंग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर पेमेंट फेल होने या एप अटकने पर जल्दबाजी में दोबारा भुगतान करने के बजाय पहले ट्रांजैक्शन का स्टेटस जांचना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed