{"_id":"6ae1de62300fa83c3a064ad3","slug":"mea-spokesperson-randhir-jaiswal-external-affairs-ministry-press-briefing-india-pakistan-pok-brics-asean-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय: जयशंकर का अमेरिका और कैरेबियाई देशों का दौरा, जी20 और क्वाड की बैठकों में होंगे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्रालय: जयशंकर का अमेरिका और कैरेबियाई देशों का दौरा, जी20 और क्वाड की बैठकों में होंगे शामिल
Wed, 28 Oct 2026 05:07 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:07 PM IST
सार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30-31 अक्तूबर को अमेरिका में जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक और क्वाड बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद वह एंटीगुआ और बारबुडा में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। लेकिन इन बैठकों का मुख्य एजेंडा क्या होगा? भारत दूसरे देशों के साथ किन मुद्दों पर बातचीत करेगा? राष्ट्रमंडल बैठक की थीम क्या है और इससे भारत को क्या अवसर मिल सकते हैं? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल
- फोटो : एएनआई
विस्तार
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30 और 31 अक्तूबर को अमेरिका के अटलांटा में होने वाली जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि इस दौरे के दौरान जयशंकर क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे और अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
अटलांटा के दौरे के बाद वह एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स जाएंगे, जहां 1 से 4 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस बैठक की थीम ‘समृद्ध राष्ट्रमंडल के लिए साझेदारी और निवेश में तेजी लाना’ है। भारत ने इस आयोजन में भाग लेने की उम्मीद जताई है। इन बैठकों में भारत को वैश्विक मुद्दों पर दूसरे देशों के साथ बातचीत करने और आपसी सहयोग बढ़ाने का अवसर मिलेगा।
खबर अपडेट की जा रही है...