फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates Vaishnaw AI law draft preparation Veeramani daughter plane deboard north east west south news

न्यूज डायरी: ओडिशा में चक्रवात के खतरा की वजह से राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा टला, अब 4-5 नवंबर को जाएंगी

Sat, 24 Oct 2026 01:10 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 24 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
National Updates Vaishnaw AI law draft preparation Veeramani daughter plane deboard north east west south news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सरकार आने वाले हफ्तों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर कानून बनाने के लिए परामर्श प्रक्रिया शुरू करने की योजना बना रही है। एआई के क्षेत्र की शीर्ष तीन या चार बड़ी कंपनियों को इस तकनीक के बुनियादी सिद्धांतों पर मिलकर काम करने की जरूरत है। वैष्णव ने कहा, आज एआई से जुड़े जोखिम ऐसे स्तर पर पहुंच गए हैं, जहां हमें एक कानून और नए नियम लाने चाहिए। इस नई तकनीक से होने वाले नुकसान को नियमों के जरिये नियंत्रित किया जा सकता है। हम पहले से ही इस पर काम कर रहे हैं। आने वाले हफ्तों में हम एक परामर्श पत्र लाएंगे। हम इस परामर्श पत्र का मसौदा तैयार कर रहे हैं, जिसमें समाज, नागरिकों व उद्योग जगत से सुझाव लिए जाएंगे। उन्होंने शुक्रवार को एक निजी मीडिया घराने के कार्यक्रम के दौरान कहा कि उद्योग जगत ने एआई को बहुत तेजी से अपनाया है और सरकार एआई का इस्तेमाल करने वालों से भी सुझाव लेना चाहती है।

विज्ञापन

पॉक्सो मामला: फ्लाइट से उतारी गईं सिंगापुर जा रही ग्रेनाइट कारोबारी वीरमणि की बेटी

तमिलनाडु के चेन्नई हवाई अड्डे पर शुक्रवार को आव्रजन अधिकारियों ने जेल में बंद ग्रेनाइट कारोबारी आर वीरमणि की बेटी अर्चना वीरमणि को सिंगापुर जाने वाली फ्लाइट से उतार दिया। यह कार्रवाई यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम मामलों की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) की चेतावनी पर की गई। अर्चना दोपहर 2:20 बजे की फ्लाइट में सवार हो चुकी थीं, लेकिन उड़ान से कुछ मिनट पहले उन्हें रोक लिया गया। 84 साल के वीरमणि जेम ग्रेनाइट्स के चेयरमैन हैं और फिलहाल पुझल केंद्रीय जेल में बंद हैं। उन पर नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण के कम से कम सात मामले दर्ज हैं। एसआईटी 2004 में एक नाबालिग की आत्महत्या से उनके संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। जांचकर्ताओं को शक है कि अर्चना के पास नकदी और सोने के उन लेन-देन की अहम जानकारी है, जिनसे आरोपों को छिपाने और वीरमणि को कानूनी कार्रवाई से बचाने की कोशिश हुई। पुलिस उनके बेटे प्रकाश की भी तलाश कर रही है। वहीं, एक अन्य सहयोगी के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है, जिसके ब्रिटेन भागने की आशंका है।

विज्ञापन
Trending Videos

कर्नाटक : मंगेतर को मारने वाली शोभा की दया याचिका खारिज
कर्नाटक कैबिनेट ने बंगलूरू के मशहूर 2003 'रिंग रोड मर्डर केस' के मुख्य दोषियों शुभा शंकरनारायण और उसके प्रेमी डी. अरुण वर्मा की दया याचिकाओं को खारिज कर दिया है। शोभा ने दिसंबर 2003 में अपने 27 वर्षीय मंगेतर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बी. वी. गिरीश की प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या की थी।

चक्रवात के खतरे के बीच राष्ट्रपति मुर्मू का ओडिशा दौरा टला
ओडिशा में संभावित चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति 28 और 29 अक्टूबर को रायरंगपुर और अपने गृह जिले मयूरभंज जाने वाली थीं। अधिकारियों के मुताबिक, खराब मौसम के पूर्वानुमान और सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है। हालांकि, दौरा रद्द नहीं हुआ है, बल्कि इसकी तारीख बदल दी गई है। अब राष्ट्रपति 4 और 5 नवंबर को मयूरभंज का दौरा करेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है, जिसके 28 अक्टूबर की सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के बीच पहुंचने की आशंका है।

 
विज्ञापन

तमिलनाडु में महिला की हत्या कर दो नाबालिग लड़कियों को अगवा किया
तमिलनाडु के सथानकुलम के पास एक घर में घुसकर 23 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर दरांती से हमला कर महिला की हत्या कर दी। हमले में महिला का पति और 12 वर्षीय रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी दोनों नाबालिग बेटियों को बाइक से अगवा कर ले गया। पुलिस ने आरोपी ज्ञानप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों लड़कियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी बड़ी बेटी के संपर्क में था। परिजनों ने दोनों की बातचीत पर आपत्ति जताई थी। पुलिस इस घटना के पीछे की वजह की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed