{"_id":"6b03fb842563c63bb50e0924","slug":"pm-modi-slogan-shashi-tharoor-jibe-na-khaunga-na-khane-dunga-only-for-beef-why-said-this-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर में राहत, फिर भी नहीं बढ़ाया वेतन: कंपनियों पर पीएम मोदी की बात का शशि थरूर ने समर्थन किया; क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर में राहत, फिर भी नहीं बढ़ाया वेतन: कंपनियों पर पीएम मोदी की बात का शशि थरूर ने समर्थन किया; क्या कहा?
Mon, 23 Nov 2026 02:08 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:08 PM IST
सार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कंपनियों पर निशाना साधा था। प्रधानमंत्री ने कर में कटौती के बावजूद कर्मचारियों की संख्या और वेतन न बढ़ाने को लेकर कंपनियों को घेरा था और वादा पूरा न करने का आरोप लगाया था। अब थरूर ने उनके इस बयान पर क्या कहा है? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
पीएम मोदी के बयान पर क्या बोले शशि थरूर?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री (पीएम) नरेंद्र मोदी की बात का समर्थन किया है। पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कंपनियों ने कर (टैक्स) में छूट मिलने के बाद भी रोजगार नहीं बढ़ाए। कर्मचारियों का वेतन भी नहीं बढ़ाया।
शशि थरूर ने कहा, देश में रोजगार की स्थिति बेहद खराब है। खासकर पढ़े-लिखे युवाओं के लिए हालात मुश्किल हैं। उन्होंने सरकार के नियमों और भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए। साथ ही मोदी के पुराने नारे 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' पर तंज कसा। थरूर ने यह बातें केरल के तिरुवनंतपुरम में कहीं।
उन्होंने कहा कि कर में राहत मिलने के बाद कंपनियों ने अपना वादा पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री की बात देश की आर्थिक स्थिति की सच्चाई दिखाती है।
कंपनियों ने अपना वादा क्यों नहीं निभाया?
थरूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह सच्चाई है। कंपनियों के पास इसका अपना बचाव हो सकता है। लेकिन जहां तक मैं उनकी बात समझता हूं, सरकार ने कंपनियों को ज्यादा निवेश करने के लिए कर कम किए। ताकि वे ज्यादा रोजगार दें और वेतन बढ़ाएं। लेकिन कंपनियों ने अपने हिस्से का वादा पूरा नहीं किया'।
विज्ञापन
रोजगार की स्थिति इतनी खराब क्यों?
थरूर ने नौकरी तलाश रहे लोगों की परेशानी बताई। उन्होंने खासकर कॉलेज से पढ़कर निकले युवाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रोजगार की स्थिति पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: 'केरल के विकास पर ध्यान दें, सियासी झगड़े छोड़ें'; थरूर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को दी सलाह; जानें क्या कहा
थरूर ने कहा, 'लोग हमें बताते हैं कि नौकरी मिलना बहुत मुश्किल है। उदाहरण के लिए, पहली बार ऐसा हुआ कि आईआईटी के एक छात्र को नौकरी नहीं मिली। मेरा मतलब है कि पहले ऐसी बात सुनने को नहीं मिलती थी। इससे पता चलता है कि रोजगार का माहौल, खासकर कॉलेज से पढ़े युवाओं के लिए, बेहद खराब है'।
कांग्रेस नेता ने कहा कि अर्थव्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार और कंपनियों के बीच आर्थिक विकास की जिम्मेदारी को लेकर जो बहस चल रही है, उस पर नजर रखनी चाहिए।
थरूर ने कहा, 'अगर प्रधानमंत्री कंपनियों पर सवाल उठा रहे हैं और कंपनियां सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना चाहती हैं, तो इस पर नजर रखी जा सकती है। हमारा मानना है कि सरकार कुछ काम बेहतर तरीके से कर सकती है'।
कारोबार करना आसान क्यों नहीं?
थरूर ने सरकार के नियमों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कारोबार को आसान बनाने के दावों के बावजूद कंपनियों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा, 'सरकार नियमों को आसान जरूर बना सकती है। कारोबार आसान होना अभी हकीकत नहीं है'।
उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर भी सरकार की आलोचना की। थरूर ने कहा कि जिन कारोबारियों से उनकी बात होती है, वे मानते हैं कि भ्रष्टाचार बढ़ गया है। उन्होंने कहा, और मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि जिन भी कारोबारियों से मैं बात करता हूं, उनके मुताबिक भ्रष्टाचार पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है।
'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' पर थरूर का तंज
थरूर ने भ्रष्टाचार रोकने के मोदी के पुराने वादे पर भी तंज कसा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नारे का जिक्र किया। यह नारा था, 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा'। इसका मतलब है कि न रिश्वत लूंगा और न दूसरों को लेने दूंगा। और यह ऐसी बात है, जो प्रधानमंत्री ने सच में मशहूर तौर पर कही थी- न खाऊंगा, न खाने दूंगा। लेकिन अब हमें पता चला कि उनका मतलब सिर्फ गोमांस से था।
कंपनियों पर पीएम मोदी ने क्या सवाल उठाए थे?
पीएम मोदी ने 19 नवंबर को नई दिल्ली में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ के एक कार्यक्रम में कंपनियों के प्रमुखों की आलोचना की थी। उन्होंने पूछा था कि सरकार से कर में राहत मिलने के बाद कंपनियों ने वेतन बढ़ाया या नहीं। उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई है।
कारोबार आसान बनाने के लिए सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कारोबारियों से कहा था, 'मुझे मालूम है, आप ताली नहीं बजाओगे। मैं अच्छी तरह जानता हूं। क्योंकि आपकी भूख इतनी है कि कितना भी खिलाओ, पेट भरता नहीं है'।
ये भी पढ़ें: कर्नाटक को सूखा राहत का इंतजार: केंद्र की चुप्पी पर परमेश्वर ने उठाए सवाल; क्या शीर्ष कोर्ट जाएगी राज्य सरकार?
प्रधानमंत्री ने पूछा था, 'क्या आपने अपने कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया है? क्या आपने अपने यहां काम करने वाले लोगों की संख्या बढ़ाई है? नहीं। आपका रवैया है- मोदी जी, आप करिए। हम बस देखते रहेंगे'। इसके बाद उन्होंने सवाल किया था, 'क्या ऐसे ही चलता रहेगा?'
मोदी ने कहा था कि सरकार ने कंपनियों पर लगने वाला कर कम किया है। व्यक्तिगत करदाताओं को भी राहत दी है। लेकिन क्या भारतीय कंपनियों ने बदले में रोजगार बढ़ाए और वेतन में सुधार किया? प्रधानमंत्री ने कंपनियों पर यह आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि कंपनियां सरकारी नीतियों का लाभ उठा रही हैं। लेकिन रोजगार बढ़ाने और आर्थिक विकास में पर्याप्त योगदान नहीं दे रही हैं।