{"_id":"6af1c99c058e3900770a61ca","slug":"tmc-mla-arrested-from-kolkata-airport-over-assault-extortion-cases-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: कोलकाता एयरपोर्ट से टीमसी विधायक गिरफ्तार, दुष्कर्म समेत कई केस में थे फरार; मुंबई भागने की थी तैयारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: कोलकाता एयरपोर्ट से टीमसी विधायक गिरफ्तार, दुष्कर्म समेत कई केस में थे फरार; मुंबई भागने की थी तैयारी?
Mon, 09 Nov 2026 06:55 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:55 PM IST
सार
टीएमसी विधायक परेश राम दास को दुष्कर्म, जबरन वसूली और हिंसा के मामलों में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह कथित तौर पर मुंबई भागने की तैयारी में थे। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले पर क्या कहा, पूरा मामला क्या है? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक परेश राम दास को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ दुष्कर्म, जबरन वसूली और चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।
बारुईपुर पुलिस की एक विशेष टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया। वह काफी समय से फरार थे। वह दक्षिण 24 परगना जिले की कैनिंग पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं।
ये भी पढ़ें: गोकुल डेयरी चुनाव विवाद: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया जनादेश पलटने का आरोप; फडणवीस ने क्या दिया जवाब?
मुंबई जाने की तैयारी में थे विधायक?
पुलिस के मुताबिक, परेश राम दास सोमवार दोपहर कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़े गए। वह मुंबई जाने के लिए विमान पकड़ने वाले थे। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई से कहा, वह काफी समय से फरार थे। हमारी टीम आज उन्हें एयरपोर्ट से पकड़ने में कामयाब रही।
विज्ञापन
कब कोर्ट में पेश किए जाएंगे?
पुलिस विधायक को दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर ले जाएगी। उन्हें मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?
विधायक दास की गिरफ्तारी पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, वह मुंबई भागने की कोशिश कर रहे थे। उन पर लगे आरोप सही होंगे, वरना वह भागने की कोशिश क्यों करते?
उन्होंने आगे कहा, जब मैं विपक्ष का नेता था, तब उन्होंने मेरे खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उन्होंने सिंचाई विभाग की जमीन पर कब्जा कर उस पर एक वृद्धाश्रम बना लिया था।