Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Voting for Tripura civic polls amid tight security, 733 candidates in fray

त्रिपुरा निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा में 16 निकायों की 268 सीटों पर मतदान शुरू; 733 उम्मीदवार मैदान में

Fri, 27 Nov 2026 07:36 AM IST
निर्मल कांत पीटीआई, अगरतला।
पीटीआई, अगरतला। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 27 Nov 2026 07:36 AM IST
सार

त्रिपुरा में निकाय चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है।  16 निकायों की 268 सीटों पर 733 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। अगरतला नगर निगम समेत सभी निकायों में किसका पलड़ा भारी रहेगा? पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
Voting for Tripura civic polls amid tight security, 733 candidates in fray
त्रिपुरा निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

त्रिपुरा में शुक्रवार सुबह सात बजे से निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हो रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस चुनाव में अगरतला नगर निगम समेत 16 शहरी स्थानीय निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। कुल 5.56 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे 268 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 733 उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। अगरतला नगर निगम में 51 वार्ड हैं।

क्या सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ?
राज्य चुनाव आयोग के सचिव अनुराग सेन ने कहा, 'राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया'। 

ये भी पढ़ें: संसद सत्र: आर-पार के मूड में विपक्ष, कांग्रेस की बैठक आज; परिसीमन बिल पर सरकार की रणनीति नाकाम करने की तैयारी
विज्ञापन


कितने सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए?
चुनाव प्रक्रिया में करीब 4,600 मतदान कर्मियों को लगाया गया है। वहीं, निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए 10 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 39 कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य के सभी 16 निकायों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।

हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री और वामपंथी नेता माणिक सरकार ने चुनाव पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने निकाय चुनाव को पूरी तरह दिखावा बना दिया है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार के कामकाज को 'शून्य से भी कम' बताया

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने डाला वोट
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मतदान किया। उन्होंने अगरतला नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाला। वह महारानी तुलसीबती बालिका विद्यालय पहुंचे थे। यहीं उन्होंने अपना वोट दिया।

साहा ने कहा कि वह सुबह से ही स्थिति पर नजर रख रहे हैं। लोग आराम से मतदान करने जा रहे हैं। वोट डालने के बाद घर लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह यह सब अपने घर से देख रहे हैं। साहा ने कहा कि यह देखकर अच्छा लग रहा है। त्रिपुरा में चुनाव हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से होते रहे हैं। खासकर 2018 में उनकी सरकार आने के बाद से ऐसा ही माहौल रहा है।


उन्होंने कहा कि चुनाव यहां किसी उत्सव की तरह होते हैं। इस बार भी ऐसा ही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह अपना वोट डाल चुके हैं। उनके परिवार के बाकी सदस्य बाद में मतदान करने आएंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा अनुभव है। आखिर मतदान संविधान से मिला एक अहम अधिकार है। साहा ने सभी लोगों से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जगह लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला है। लोगों ने उनके समर्थन में जोश दिखाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed