{"_id":"6ae639b3071c77cc5e0f0186","slug":"international-flights-to-commence-from-jammu-airport-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा: जम्मू एयरपोर्ट से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, मध्य पूर्व और यूरोप के लिए सेवाएं देने की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा: जम्मू एयरपोर्ट से शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान, मध्य पूर्व और यूरोप के लिए सेवाएं देने की तैयारी तेज
Sun, 01 Nov 2026 12:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:26 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की संभावनाओं को लेकर शनिवार को एयरपोर्ट पर विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
जम्मू एयरपोर्ट
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
जम्मू एयरपोर्ट से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा की सुविधा शुरू होगी। मध्य पूर्व, सऊदी अरब, ब्रिटेन और यूरोप के लिए फ्लाइट शुरू करने की तैयारी है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की संभावनाओं को लेकर शनिवार को एयरपोर्ट पर विभिन्न विभागों और संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए एयरपोर्ट निदेशक देवेंद्र यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन, व्यापार, शिक्षा और सामरिक महत्व के कारण जम्मू में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की काफी संभावनाएं हैं। नए टर्मिनल भवन में घरेलू उड़ानें स्थानांतरित होने के बाद मौजूदा टर्मिनल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन राहुल साहनी ने मध्य पूर्व, सऊदी अरब, ब्रिटेन और यूरोप के लिए उड़ानें शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि चुने गए मार्ग व्यावसायिक रूप से सफल होने चाहिए और उड़ानें नियमित रूप से जारी रहनी चाहिए। उन्होंने उमरा यात्रा, धार्मिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय शिक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं, राजेश गुप्ता ने कहा कि इस पहल से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
बैठक में यात्रियों की संख्या, विमानन कंपनियों की रुचि, माल ढुलाई, सुरक्षा, सीमा शुल्क, आव्रजन और भारतीय वायुसेना सहित संबंधित एजेंसियों के साथ तालमेल पर चर्चा हुई। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का फैसला जरूरी मंजूरियों और तैयारियों पर निर्भर करेगा।
इस दौरान बैठक में टूरिज्म फेडरेशन ऑफ जम्मू के चेयरमैन राजेश गुप्ता सहित एयरलाइंस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, खुफिया ब्यूरो, सीमा शुल्क, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।