Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand migrant worker sushma toppo safe return from oman

झारखंड: ओमान में फंसी महिला की 8 महीने बाद सुरक्षित वतन वापसी, एजेंट के जरिए गई थीं नौकरी करने

Mon, 16 Nov 2026 09:18 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 16 Nov 2026 09:18 AM IST
सार

झारखंड के लोहरदगा की रहने वाली सुषमा टोप्पो करीब आठ महीने पहले घरेलू कामगार के रूप में ओमान गई थीं। वहां दुर्व्यवहार और मुश्किल हालात का सामना करने के बाद उनकी भारत वापसी अटक गई थी।

विज्ञापन
jharkhand migrant worker sushma toppo safe return from oman
परिवार के साथ सुषमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजगार की तलाश में ओमान गई झारखंड की एक महिला को करीब आठ महीने बाद सुरक्षित स्वदेश वापस लाया गया है। लोहरदगा जिले की रहने वाली 29 वर्षीय सुषमा टोप्पो की वापसी 14 नवंबर 2026 को संभव हुई। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के श्रमायुक्त कार्यालय के अंतर्गत संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के लगातार प्रयासों और मस्कट स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग से उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की गई।

विज्ञापन

घरेलू कामगार के रूप में ओमान गई थीं सुषमा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुषमा टोप्पो 17 मार्च 2026 को एक एजेंट के माध्यम से घरेलू कामगार के रूप में ओमान गई थीं। वहां उन्हें एक घर में काम पर लगाया गया था। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, नियोक्ता के घर पर उन्हें दुर्व्यवहार और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने वहां से निकलने का फैसला किया, लेकिन भारत लौटने में उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

पासपोर्ट और वापसी के नाम पर 300 ओमानी रियाल लेने का आरोप

इस दौरान ओमान की राजधानी मस्कट के मुतराह इलाके में एक ओमानी परिवार या व्यक्ति ने उन्हें पासपोर्ट दिलाने और भारत वापसी की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। हालांकि, इस बीच सुषमा के परिवार को उनकी वास्तविक स्थिति और ठिकाने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी। इससे परिजन काफी परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने आरोप लगाया कि पासपोर्ट दिलाने और भारत वापसी की व्यवस्था करने के नाम पर सुषमा से करीब 300 ओमानी रियाल (OMR) लिए गए, लेकिन इसके बावजूद उनकी वापसी का इंतजाम नहीं किया गया। परिजनों ने संबंधित लोगों के संपर्क और उनके ठिकाने से जुड़ी जानकारी के साथ उपलब्ध साक्ष्य होने की बात भी कही थी। उन्होंने अधिकारियों से मामले की उचित जांच और कानूनी कार्रवाई कर कथित तौर पर ली गई रकम वापस दिलाने का अनुरोध किया था।

बड़ी बहन ने राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से मांगी मदद

सुषमा की बड़ी बहन सुलोचना टोप्पो ने 1 सितंबर 2026 को झारखंड के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष से मदद की गुहार लगाई थी। शिकायत मिलने के बाद नियंत्रण कक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्कट स्थित भारतीय दूतावास, प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स और अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया। सुषमा की सुरक्षा, उनकी मौजूदा स्थिति, पासपोर्ट की बरामदगी और सुरक्षित भारत वापसी के लिए लगातार पत्राचार और समन्वय किया गया।

ओमान के श्रम मंत्रालय की अभिरक्षा में थीं सुषमा

इस दौरान राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिली कि सुषमा ओमान के रुवी स्थित श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour, Ruwi) की अभिरक्षा में हैं। वह करीब तीन सप्ताह से वहां रखी गई थीं। इसके बाद 16 सितंबर 2026 को मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने ईमेल के माध्यम से नियंत्रण कक्ष को उनकी स्थिति की जानकारी दी और जल्द स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही।

मूल पासपोर्ट नहीं मिला तो जारी किया आपातकालीन यात्रा दस्तावेज

सुषमा की वापसी में सबसे बड़ी परेशानी उनका मूल पासपोर्ट उपलब्ध नहीं होना था। ऐसे में भारतीय दूतावास, मस्कट ने उनके लिए आपातकालीन यात्रा दस्तावेज यानी व्हाइट पासपोर्ट/इमरजेंसी सर्टिफिकेट जारी किया। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने दूतावास और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा। जरूरी दस्तावेज और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कराने के लिए भी लगातार फॉलो-अप किया गया, ताकि उनकी स्वदेश वापसी में अनावश्यक देरी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed