फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accusation of abducting a young woman and inciting her to convert to Christianity

Lucknow News: युवती का अपहरण और ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accusation of abducting a young woman and inciting her to convert to Christianity
युवती का अपहरण और ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाने का आरोप
मलिहाबाद। गुडंबा इलाके से आठ अक्तूबर को भाभी जसुमति और उनके दो बच्चों के साथ जन्मदिन की दावत में आई सपना (19) मलिहाबाद के मुजासा गांव से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चला। अब उसकी मां ने पांच लोगों पर बेटी के अपहरण और उसे ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मुजासा गांव निवासी विशाल गौतम और रहीमाबाद के कहला गांव निवासी सोनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी के अनुसार पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह सपना को पहले से जानता था। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं। आठ अक्तूबर को उसने सपना और उसकी भाभी को घर पर आमंत्रित किया था। वहां उसका साला कहला गांव का हेमल भी था। हेमल सपना, उसकी भाभी और बच्चों को अपने साथ ले गया। इसकी जानकारी होने पर सोनू ने हेमल से बात की। इसके बाद सपना की भाभी और बच्चों को वापस भेज दिया गया लेकिन सपना नहीं लौटी।
विज्ञापन

विदेश भेजने का लालच देने का आरोप

इंस्पेक्टर के मुताबिक, सपना की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी को अधिक पैसा कमाने और विदेश जाने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जाता था। उन्होंने जेसीपी एलओ बबलू कुमार से मिलकर शिकायत की थी। उनके आदेश पर 28 अक्तूबर को हेमल, उसके बहनोई विशाल गौतम, एक निजी कंपनी के कर्मचारी, अजय पास्टर और हेमंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जानकारी के मुताबिक, मुजासा गांव में विशाल गौतम के घर पर ईसाई धर्म की सभाएं होती रही हैं। पुलिस की टीम लापता सपना की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed