फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Candidates for the 68,500 teacher recruitment drive stage a protest at Minister Ashish Patel’s reside

लखनऊ: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आशीष पटेल के आवास पर प्रदर्शन, बोले- दीपावली तक दीजिए समय

Tue, 03 Nov 2026 01:53 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 03 Nov 2026 01:53 PM IST
सार

: लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर मंत्री आशीष पटेल के आवास पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी 64 दिनों से धरना दे रहे हैं। मंत्री ने उनकी समस्याएं सुनकर दीपावली तक का समय मांगा और न्याय के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Lucknow: Candidates for the 68,500 teacher recruitment drive stage a protest at Minister Ashish Patel’s reside
68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने मंत्री आशीष पटेल के आवास पर दी दस्तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

68,500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा-2018 की आरक्षण विसंगति के समाधान की मांग को लेकर पिछले 64 दिनों से अनवरत धरना-प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों ने आज कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेशों का पालन करते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षित श्रेणी में मानकर भर्ती का परिणाम संशोधित करने तथा पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग उठाई।

विज्ञापन


धरने का नेतृत्व कर रहे अभ्यर्थी तूफान सिंह  और आशुतोष वर्मा ने कहा कि पिछले 64 दिनों से प्रदेशभर के अभ्यर्थी अपने अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति तथा केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेशों के अनुपालन की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
विज्ञापन


तूफान सिंह ने कहा कि जब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने इस प्रकरण में आदेश जारी किया है और 10 सितंबर को बेसिक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी आरक्षण विसंगति के विषय पर चर्चा एवं पुष्टि हुई, तो फिर विसंगति का समाधान कर पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने में देरी क्यों की जा रही है? उन्होंने सरकार और शासन से मांग की कि आयोग के आदेशों के अनुरूप भर्ती का परिणाम संशोधित कर अभ्यर्थियों को न्याय दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशुतोष वर्मा ने कहा कि अभ्यर्थी लंबे समय से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं हो रही है। इसी लिये आज सभी अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के आवास पर पहुंचे।

Trending Videos

करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद आशीष पटेल आवास से बाहर आए और अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनकी बातें सुनीं। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से कहा कि हम आपके बेहतर वकील हैं। और आपके साथ न्याय के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं। आपकी चिंता जायज है। आपके लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के अधिकार से आपको वंचित नहीं किया जाएगा। लेकिन मुझे दीपावली तक का समय दिया जाए। मंत्री के इस आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी जारी रखी।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने हर हाल में आरक्षण लेकर रहेंगे, आरक्षण तुमको देना होगा, आरक्षण की चोरी नहीं चलेगी और 68500 शिक्षक भर्ती पूरी करो जैसे नारे लगाए। धरना प्रभारी नवीन चौधरी ने कहा कि सभी अभ्यर्थी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल द्वारा दिए गए दीपावली तक के आश्वासन का इंतजार करेंगे। यदि इस अवधि में कोई ठोस एवं सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो अभ्यर्थी दीपावली भी मंत्री आशीष पटेल के आवास पर ही मनाने को बाध्य होंगे।

आज के प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षक अभ्यर्थी शामिल हुए। प्रदर्शन में तूफ़ान सिंह, आशुतोष वर्मा, नवीन चौधरी, रंजना जायसवाल, अमित, अजीत सिंह, विनय प्रजापति, राहुल, दीपक, नसीम, रेखा रानी, कोमल रानी, ललिता चौधरी, क्षमा, मनोज, अरविंद, संतोष, सहित अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed