फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   national pg collage

Lucknow News: लोक परंपराओं और स्वदेशी ज्ञान में होगी इतिहास की खोज

Sun, 01 Nov 2026 02:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
national pg collage
नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह। अमर उजाला

विज्ञापन
लखनऊ। इतिहास को केवल लिखित दस्तावेजों के जरिये ही नहीं, बल्कि लोक परंपराओं, मौखिक कथाओं, पुरातात्विक साक्ष्यों और पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से भी समझा जा सकता है। इसी दृष्टिकोण को केंद्र में रखकर नेशनल पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन दो और तीन नवंबर को किया जाएगा। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से आयोजित संगोष्ठी का विषय 'नैरेटिव्स बियॉन्ड टेक्स्ट्स : मटेरियल कल्चर, ओरल ट्रेडिशन्स एंड इंडिजिनस नॉलेज सिस्टम्स' रखा गया है।

प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह के अनुसार,  संगोष्ठी में देशभर के विद्वान, शिक्षक और शोधार्थी भारतीय संस्कृति, सामूहिक स्मृति और पीढ़ियों से चली आ रही ज्ञान परंपराओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे। उद्घाटन सत्र में प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि होंगी। पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि भारतीय मुद्रा विज्ञान सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. प्रशांत श्रीवास्तव मुख्य व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन


दो दिनों तक चलने वाले तकनीकी सत्रों में लोक आख्यानों, ऐतिहासिक स्मृतियों, पारंपरिक धातुकर्म, स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियों और पारंपरिक वास्तुकला पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल अभिलेखागार, वित्तीय ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन सत्र में विनोबा भावे विश्वविद्यालय, झारखंड के कुलपति प्रो. सीबी शर्मा और उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्त्व विभाग की निदेशक रेनू द्विवेदी मौजूद रहेंगी। संगोष्ठी में पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को सतत विकास, शिक्षा और तकनीकी नवाचार से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed