फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: One lakh Congress workers from UP reached the Delhi mega rally, senior leaders and officials were already

यूपी: दिल्ली महारैली में प्रदेश से पहुंचे कांग्रेस के एक लाख कार्यकर्ता, बड़े नेता पहले से रहे मौजूद

Sat, 31 Oct 2026 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 31 Oct 2026 08:46 PM IST
सार

Congress Delhi rally: नई दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली में यूपी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार यह संख्या करीब एक लाख की है। 
 

विज्ञापन
UP: One lakh Congress workers from UP reached the Delhi mega rally, senior leaders and officials were already
एक नवंबर को होगी दिल्ली में होगी रैली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई दिल्ली के रामलीला मैदान में लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ होने वाली महारैली में उत्तर प्रदेश से करीब एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि करीब 25 हजार से ज्यादा लोग शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंच गए हैं। कुछ जिलों से कार्यकर्ता दोपहर बाद निकले हैं, जो सुबह तक पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन


नई दिल्ली में हो रही महारैली को लेकर पार्टी ने ताकत झोंक दी थी। सभी जिलाध्यक्षों एवं शहर अध्यक्षों को महारैली में कार्यकर्ताओं को ले जाने का जिम्मा दिया गया। दिल्ली के वार रूम से उत्तर प्रदेश मुख्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर (कांग्रेस वार रूम) के माध्यम से पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों, विभागों, सभी छह जोनों की तैयारियों की लगातार समीक्षा की गई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का दावा है कि एक लाख से अधिक कार्यकर्ता सुबह तक पहुंच जाएंगे। शनिवार शाम तक करीब 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। इसके अलावा सिविल सोसाइटी, सामाजिक संगठनों तथा प्रबुद्ध जन भी हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’का कहना है कि यह रैली उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सत्ता परिवर्तन के लिए लहर पैदा करेगी।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से जुटने की अपील
कांग्रेस ने  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने समर्थकों से एक नवंबर को दोपहर 12 बजे सीपी जंक्शन (कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड) पर जुटने की अपील की है। यहां से रामलीला मैदान तक मार्च प्रस्तावित है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने केवल मैदान में रैली की अनुमति दी है, मार्च की नहीं। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, मार्च के लिए कांग्रेस की ओर से अनुमति का कोई आवेदन नहीं मिला है। पुलिस इस संबंध में आयोजकों के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों के लिए सुरक्षित रास्ता रखा जाएगा
रैली के दौरान आम लोगों, मरीजों और यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए विशेष कॉरिडोर बनाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस की सेंट्रल रेंज के डीसीपी के. रमेश ने बताया कि एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों के लिए रास्ता सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि एंबुलेंस और अन्य वाहन बिना रुकावट पहुंच सकें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए भी स्थानीय पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित एजेंसियां मिलकर अलग कॉरिडोर तैयार कर रही हैं।


14 जोन में बांटा गया मैदान, जंतर-मंतर जाने पर रोक
सुरक्षा व्यवस्था के तहत रामलीला मैदान को 14 जोन में बांटा गया है। पुलिस की ओर से रैली के लिए निर्धारित 14 शर्तों के अनुसार, किसी भी कार्यकर्ता को जंतर-मंतर जाने या मैदान से बाहर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। रैली सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी और निर्धारित समय तक समाप्त करनी होगी। मैदान या आसपास रात में रुकने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा भड़काऊ भाषण देने और सार्वजनिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयानों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed