फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Shraddha used to force Shiva to strip and dance in order to humiliate him; she also tormented him by smear

यूपी: जलील करने के लिए शिवा के कपड़े उतरवाकर डांस कराती थी श्रद्धा, शरीर पर लिपस्टिक पोतकर किया था प्रताड़ित

Sun, 01 Nov 2026 02:50 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 01 Nov 2026 02:50 AM IST
सार

शिवा हत्याकांड की जांच में पुलिस पूछताछ के दौरान प्रताड़ना और अपमानित करने के नए आरोप सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा ने शिवा के कपड़े उतरवाकर उसे नाचने के लिए मजबूर किया था। आरोपी के पास कई लोगों की तस्वीरें होने की बात भी सामने आई है। मामले में आमिर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
UP: Shraddha used to force Shiva to strip and dance in order to humiliate him; she also tormented him by smear
श्रद्धा दुबे केस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि श्रद्धा ने वारदात के दिन शिवा के कपड़े उतरवा दिए थे। आरोपी मॉडल ने शिवा के शरीर पर लिप्सटीक पोत दी थी। इसके बाद श्रद्धा ने अपनी बहन रश्मि, करीबी आमिर और चालक दानिश के सामने शिवा को नाचने के लिए मजबूर कर दिया था। चारों ने मिलकर शिवा को जमकर जलील किया था। इस मामले में पुलिस अभी तक आमिर को पकड़ नहीं सकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। इसके बाद सभी का आमना सामना कराया, जिसके बाद कई राज उजागर हुए। श्रद्धा ने पुलिस को बताया कि वह शिवा का इस्तेमाल कर रही थी। शिवा उसके काबू में था। वह उससे पैर तक दबवाती थी। आरोपी ने शिवा के कई वीडियो बना रखे थे। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

शिवा को अपनी कई तस्वीरें दिखाई थी

श्रद्धा ने शिवा को अपनी कई तस्वीरें दिखाई थी, जिसमें वह बड़े अफसरों के साथ पार्टी में मौजूद थी। सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा ने सर के जरिए हजरतगंज थाने में एक एफआईआर भी करवाई थी। श्रद्धा के पास सर समेत कई अफसरों और सफेदपोश लोगों की फोटो है, जिसे उसने पेन ड्राइव में सुरक्षित रखा है। श्रद्धा ने इन तस्वीरों को ब्लैकमेलिंग के लिए रखा था। फोटो के जरिए ही वह लोगों पर धौंस जमाती थी।

 

 

विज्ञापन

किसान बाजार के कैफे से सेट होता था टारगेट

श्रद्धा हर रात किसान बाजार के एक कैफे में जाती थी। साथियों के साथ हुक्का पीती थी। इसके बाद कैफे से ही टारगेट सेट करती थी। शिवा की भी मुलाकात श्रद्धा से उसी कैफे में हुई थी। श्रद्धा की ज्यादातर तस्वीर किसान बाजार के कैफे की है। श्रद्धा के पकड़े जाने के बाद कैफे संचालक भी भूमिगत है। उधर, जेल में श्रद्धा ने कोर्ट में वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान पेशी पर कहा कि उसे अपने वकील से मिलने के लिए हफ्ते में ज्यादा समय दिया जाए।

विज्ञापन

कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड : कब क्या-क्या हुआ

9 अक्तूबर : हजरतगंज के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर अलीगंज निवासी कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
10 अक्तूबर : शिवा की मां रंजना शर्मा की शिकायत पर हजरतगंज थाने में मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, चालक तनवीर अली उर्फ दानिश, आदिल और अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
10 अक्तूबर : पुलिस की पड़ताल में श्रद्धा और उसके साथियों की गाड़ी के सीतापुर-लखीमपुर मार्ग से बहराइच के रुपईडीहा पहुंचने की जानकारी सामने आई। उनकी आखिरी लोकेशन सुबह करीब 6:20 बजे भारत-नेपाल सीमा के पास मिली थी। इसके बाद उनके नेपाल भागने की आशंका जताई गई।
13 अक्तूबर : डीसीपी मध्य ने तीनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। पुलिस को बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी पार्किंग में खड़ी मिली।
15 अक्तूबर : सोशल मीडिया पर श्रद्धा के वीडियो सामने आए। उसने शिवा की मौत को आत्महत्या बताते हुए खुद को निर्दोष बताया। एक अन्य वीडियो में शिवा के कर्ज और जेवर ले जाने के दावे भी सामने आए।
16 अक्तूबर : पुलिस ने श्रद्धा और अन्य आरोपियों की तलाश में नेपाल पुलिस से मदद मांगी।
17 अक्तूबर : श्रद्धा दुबे, रश्मि और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। उसी दिन हजरतगंज के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया।
18 अक्तूबर : पुलिस ने फरार चालक दानिश के परिजनों से पूछताछ की। आरोपियों पर इनाम की राशि 25-25 हजार से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई। उसी दिन डीसीपी मध्य विक्रांत वीर को पद से हटा दिया गया।
19 अक्तूबर : श्रद्धा की तलाश में पुलिस टीम रायबरेली स्थित उसके घर पहुंची और उसके पिता एसपी दुबे व सौतेली मां से पूछताछ की। श्रद्धा की गिरफ्तारी न होने पर एसीपी हजरतगंज रजनीश वर्मा को भी पद से हटा दिया गया।
20 अक्तूबर : लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर नागपुर से श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को गिरफ्तार किया।
21 अक्तूबर : श्रद्धा, रश्मि और चालक दानिश को नागपुर कोर्ट में पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड मिलने पर हजरतगंज पुलिस तीनों कोे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हुई।
21 अक्तूबर : श्रद्धा का मित्र व मैनेजर नामजद आरोपी आदिल को भी यूपी एसटीएफ ने बुधवार दोपहर गिरफ्तार किया।
22अक्तूबरः कोर्ट में पेश किया गया, बाद में 31 अक्तूबर तक जेल भेज दिया गया। 
31 अक्तूबरः पेशी हुई। 13  नवंबर तक जेल में रखने का आदेश दिया गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed