फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bhopal isbt bus stand fire half dozen ac buses

भोपाल आईएसबीटी में भीषण आग: वर्मा ट्रेवल्स की 7 बसें जलकर खाक, दक्षिण भारत जाने वाली बसों समेत कई ट्रिप निरस्त

Sun, 25 Oct 2026 07:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Oct 2026 07:44 PM IST
सार

भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में रविवार रात भीषण आग लगने से वर्मा ट्रेवल्स की चार बसों सहित करीब आधा दर्जन बसें चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मी जुटे रहे। एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है, हालांकि कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
bhopal isbt bus stand fire half dozen ac buses
भोपाल में बसों में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) में रविवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों ने देखते ही देखते वर्मा ट्रेवल्स की सात बसों को अपनी चपेट में ले लिया। बसों से उठती ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार देखकर यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि आग की चपेट में आई बसें खाली खड़ी थीं और उनमें यात्री मौजूद नहीं थे। हालांकि, आग लगने के कारणों और कुल नुकसान का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद दक्षिण भारत जाने वाली बसों सहित प्रभावित रूटों की कई ट्रिप निरस्त कर दी गईं।
विज्ञापन




एक बस से दूसरी तक फैली आग
जानकारी के अनुसार, रविवार रात आईएसबीटी परिसर में खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी दूसरी बसें भी इसकी चपेट में आ गईं। देखते ही देखते सात बसों में आग लग गई। इनमें वर्मा ट्रेवल्स की बसें शामिल थीं, जो नागपुर, अहमदाबाद, सूरत सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित होती थीं। बालाघाट, सिवनी और इंदौर रूट पर जाने वाली बसें भी आग से प्रभावित हुईं। आग की तीव्रता के कारण कई बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- व्हाट्सएप पर 'कौम की गद्दार' लिखने पर भोपाल के ईरानी डेरे में दो गुटों में झड़प, किशोरी के सिर पर रॉड से हमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

bhopal isbt bus stand fire half dozen ac buses
भोपाल में बसों में आग - फोटो : अमर उजाला
दमकल की 10 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही राजधानी के अलग-अलग इलाकों से दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के लिए अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास का क्षेत्र खाली कराया और सुरक्षा घेरा बना दिया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में बाधा न आए।

आसपास खड़े थे ऑयल टैंकर
जिस स्थान पर बसों में आग लगी, उसके आसपास ऑयल टैंकर भी खड़े थे। ऐसे में आग फैलने की आशंका ने स्थिति को और संवेदनशील बना दिया। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार आग से किसी टैंकर के प्रभावित होने की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया।

बसों के ट्रिप निरस्त, नुकसान का आकलन बाकी
आग की घटना के बाद वर्मा ट्रेवल्स ने प्रभावित मार्गों पर बसों के संचालन में बदलाव करते हुए कई ट्रिप निरस्त कर दिए। इनमें दक्षिण भारत जाने वाली बसें भी शामिल हैं। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस और संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। बसों को हुए नुकसान का आकलन और किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed