फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Grand celebrations to be held in Bhopal for Chhath Puja: Preparations in full swing at the ghats; the festivit

भोपाल में छठ पर्व पर होंगे बड़े आयोजन: घाटों पर तैयारियां तेज, चार दिन होंगे आयोजन, कॉलोनियों में भी व्यवस्थाएं

Sun, 01 Nov 2026 04:19 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल Published by: Sandeep Kumar Tiwari Updated Sun, 01 Nov 2026 04:19 PM IST
सार

भोपाल में 13 से 16 नवंबर तक छठ महापर्व मनाया जाएगा। प्रेमपुरा, नीलबड़ और बड़ा तालाब की शीतलदास की बगिया में आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। घाटों से दूर रहने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोकता बाईपास समेत अन्य कॉलोनियों में भी कुंड बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Grand celebrations to be held in Bhopal for Chhath Puja: Preparations in full swing at the ghats; the festivit
प्रेमपुरा स्थित छठ माई मंदिर में पूजा-अर्चना करते समित के लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर में प्रेमपुरा, नीलबड़ और बड़ा तालाब की शीतलदास की बगिया सहित प्रमुख स्थानों पर आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। भोजपुरी समाज भोपाल ने चार दिवसीय पर्व का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ अनुष्ठान शुरू होंगे और 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण होगा। घाट समितियां आयोजन की तैयारियों में जुटी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रेमपुरा छठ माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर की शांतिपूर्ण आयोजन की कामना
छठ महापर्व की तैयारियों के बीच प्रेमपुरा स्थित छठ माई मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रेमपुरा छठ घाट समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, सचिव चंद्रभान राय, लक्ष्मण गिरी, अर्जुन यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने छठ माई की पूजा कर आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


प्रमुख घाटों पर तैयारियां, प्रशासन से भी होगा समन्वय
प्रेमपुरा और नीलबड़ घाट पर आयोजन को लेकर समितियां तैयारियों में जुटी हैं। घाटों की व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ भी समन्वय किया जाएगा। बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बगिया में भी छठ महोत्सव का आयोजन होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन की इवेंट लिस्टिंग में यहां 15 और 16 नवंबर को छठ महोत्सव का उल्लेख है। भोपाल नगर निगम भी आयोजन को सफल बनाने के लिए हर तरह की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों से दूर रहने वालों के लिए कॉलोनियों में भी बन रहे कुंड
इस बार प्रमुख घाटों के अलावा शहर की उन कॉलोनियों में भी श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है, जहां भोजपुरी समाज के लोग रहते हैं। कोकता बाईपास कॉलोनी में कुंड बनाने का काम चल रहा है। छठ घाट समिति के सचिव चंद्रभान राय ने बताया कि कोकता बाईपास कॉलोनी से प्रमुख घाट की दूरी अधिक है, इसलिए वहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुंड बनाया जा रहा है। इसी तरह अन्य कॉलोनियों में भी कुंड तैयार किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अर्घ्य देने के लिए दूर नहीं जाना पड़े।


 भोजपुरी समाज की बैठक में तय हुआ कार्यक्रम
भोजपुरी समाज भोपाल की बैठक में छठ महापर्व के आयोजन और तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। समाज ने चारों दिनों के अनुष्ठान का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में व्रती उपवास रखकर छठी मइया और सूर्यदेव की उपासना करेंगे। भोपाल में प्रमुख घाटों पर आयोजन के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कॉलोनियों में भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। घाट पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएगी।

यह भी पढ़ें-एनएलआईयू की रिसर्च: कठोर कानून के बाद भी क्यों नहीं थम रहे दुष्कर्म?,एमपी के जेलों में बंद दोषियों ने खोले राज

यह रहेगा चार दिवसीय कार्यक्रम
13 नवंबर: नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत।
14 नवंबर: खरना।
15 नवंबर: संध्या अर्घ्य।
16 नवंबर: उषा अर्घ्य के बाद पारण।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed