{"_id":"6ae5c6903dd593eca0041ec5","slug":"chhatarpur-mother-dies-after-handing-baby-to-father-in-law-family-cites-stress-over-son-s-illness-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर: 8 माह के बेटे की बीमारी से परेशान थी मां, ससुर की गोद में देकर हुई बेहोश, मानसिक तनाव के चलते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर: 8 माह के बेटे की बीमारी से परेशान थी मां, ससुर की गोद में देकर हुई बेहोश, मानसिक तनाव के चलते मौत
Sat, 31 Oct 2026 04:14 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 31 Oct 2026 04:14 PM IST
सार
अपने 8 माह के बेटे की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर मानसिक तनाव में एक मां की मौत हो गई। महिला ने सुबह बेटे को अपने ससुर की गोद में दिया, जिसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले की चंद्रनगर चौकी क्षेत्र में शनिवार सुबह 22 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला ने सुबह अपने 8 माह के मासूम बच्चे को ससुर की गोद में दिया और कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतका मान्या गुप्ता पति शिवम गुप्ता की तबीयत शनिवार सुबह 6 बजे अचानक बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक मान्या का 8 माह का बेटा सुनने में असमर्थ है। बच्चे का उपचार ग्वालियर में चल रहा था लेकिन इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा था। इस बात को लेकर मान्या काफी परेशान और मानसिक तनाव में रहती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: एमपी: धार में दुकान हटाने को लेकर विवाद, चाचा ने कुल्हाड़ी से भतीजे की हत्या की; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
मृतका के परिजन अरुण खेरा के मुताबिक बच्चे की स्थिति को लेकर मान्या को लगातार दुख और सदमा रहता था। परिवार को आशंका है कि इसी मानसिक तनाव के बीच उसकी तबीयत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। वहीं स्थानीय डॉक्टरों ने भी प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका बताई है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
