{"_id":"6ae5d7a2cd1d8e114005867b","slug":"one-patient-admitted-to-rehab-center-commits-suicide-indore-news-c-1-1-noi1551-4891467-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: रिहेब सेंटर में भर्ती युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल, सेंटर छोड़कर भागे 70 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: रिहेब सेंटर में भर्ती युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल, सेंटर छोड़कर भागे 70 मरीज
Sat, 31 Oct 2026 06:58 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:58 PM IST
सार
रिहेब सेंटर में इलाज के लिए भर्ती एक युवक की आत्महत्या के बाद सेंटर में अफरा-तफरी मच गई और वहां भर्ती करीब 50 से 70 मरीज बाहर निकलकर घर चले गए। मृतक के परिजनों ने सेंटर की व्यवस्था और युवक की देखरेख पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
रिहेब सेंटर में भर्ती युवक ने किया सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पहचान रिहेब सेंटर में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यहां इलाज के लिए भर्ती सचेंद्र लोधी नामक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद रिहेब सेंटर में हड़कंप मच गया। वहीं युवक की मौत के बाद सेंटर में भर्ती अन्य मरीजों के बीच भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सचेंद्र लोधी को करीब एक महीने पहले ही इलाज के लिए पहचान रिहेब सेंटर में भर्ती कराया गया था। शनिवार को सेंटर में मरीजों की काउंसिलिंग क्लास चल रही थी। इसी दौरान सचेंद्र क्लास से उठकर आराम करने के लिए अपने कमरे में चला गया। बताया जा रहा है कि कमरे में पहुंचने के बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब इस घटना की जानकारी सेंटर के अन्य लोगों को लगी तो वहां हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेंटर में भर्ती अन्य मरीज भी घबरा गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: खंडवा: दो महीने की तलाश के बाद मुख्य हथियार सप्लायर देवास से गिरफ्तार, 10 अवैध हथियार और औजार जब्त
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि युवक की मौत के बाद वहां मौजूद करीब 50 से 70 मरीज अचानक सेंटर से बाहर निकल आए और अपने-अपने घर चले गए। इस घटनाक्रम ने रिहेब सेंटर की व्यवस्थाओं और वहां मरीजों की देखरेख को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं मृतक सचेंद्र लोधी के जीजा ने भी इस पूरे मामले में रिहेब सेंटर के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने सेंटर की कार्यप्रणाली और युवक की देखरेख को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
फिलहाल रावजी बाजार थाना पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस सेंटर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के समय की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।
