फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol: Biker Seriously Injured After Truck Chassis Collision Near Unfinished Flyover; Driver Flees

शहडोल में अधूरा ओवरब्रिज बना जानलेवा: ट्रक-चेसिस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, लोगों में आक्रोश

Wed, 28 Oct 2026 04:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2026 04:31 PM IST
सार

बुधवार सुबह ट्रक-चेसिस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को सड़क से नीचे उतारकर फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
Shahdol: Biker Seriously Injured After Truck Chassis Collision Near Unfinished Flyover; Driver Flees
मौके पर मौजूद लोग और ट्रक-चेसिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर अधूरे ओवरब्रिज के नीचे बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बुढ़ार से पाली की ओर जा रही ट्रक-चेसिस की चपेट में आने से बाइक सवार करण नायक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन को सड़क से नीचे उतारकर मौके से भाग निकला। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार छतवई की ओर से ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए शहडोल आ रहा था। इसी दौरान बुढ़ार से पाली की ओर जा रही ट्रक-चेसिस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक-चेसिस को थाने ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दमोह में दर्दनाक हादसा: सिहोरा गांव के पास कटनी से इंदौर जा रही यात्री बस पलटी, चार साल की मासूम समेत 8 घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरब्रिज अधूरा होने से बढ़ रहा खतरा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अधूरे ओवरब्रिज को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यदि पुल चालू हो गया होता तो बड़े वाहन ऊपर से गुजरते और नीचे छोटे वाहनों के लिए खतरा कम होता। फिलहाल पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण भारी वाहन भी नीचे से गुजरते हैं, जिससे बाइक और अन्य छोटे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण में देरी और संबंधित एजेंसी की कथित लापरवाही के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कर उसे चालू करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोहागपुर थाने से महज कुछ दूरी पर घटना घटी लेकिन पुलिस का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और कुछ चुनिंदा पुलिसकर्मियों ने ही मोर्चा संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed