{"_id":"6adcb1e15cfa59baf20a090e","slug":"police-have-arrested-three-accused-for-the-murder-of-a-dalit-man-a-crime-stemming-from-a-land-dispute-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-4867757-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकमगढ़: दिगौड़ा में हत्या के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकमगढ़: दिगौड़ा में हत्या के तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और बाइक जब्त
Wed, 28 Oct 2026 06:09 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टीकमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,टीकमगढ़
Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:09 PM IST
सार
टीकमगढ़ के दिगौड़ा में 22 साल पुरानी जमीन की रंजिश में 51 वर्षीय तुलसी अहिरवार की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
विस्तार
टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त देशी अवैध पिस्टल और अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
तीन गोलियां मारकर की थी हत्या
पुलिस के अनुसार, 23 अक्तूबर 2026 को सुबह करीब 8:15 बजे ग्राम दिगौड़ा में 22 साल पुरानी जमीन संबंधी रंजिश के चलते शिवाजी राजा परमार ने कथित तौर पर देशी अवैध पिस्टल से तीन गोलियां चलाकर तुलसी अहिरवार (51), निवासी अंबेडकर मोहल्ला, दिगौड़ा की हत्या कर दी थी। घटना की सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 339/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
एसपी के निर्देश पर गठित की गई टीम
पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिगौड़ा पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
ये तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शिवाजी राजा परमार (30), नारायण सिंह उर्फ तुलसी राजा परमार (60), निवासी दिगौड़ा क्षेत्र, तथा अनिकेत (21), निवासी ग्राम विधा टपरना, थाना दिगौड़ा को गिरफ्तार किया है। विवेचना के दौरान शिवाजी राजा परमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल और अनिकेत की निशानदेही पर अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की गई।
ये भी पढ़ें- बाबा बागेश्वर: धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमने तो करवा चौथ का नया नाम 'खसम पूजन दिवस' रख लिया, बाबा ने दी ये सीख
एससी-एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 296(बी), 351(3), 3(5) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा सहित दिगौड़ा थाने के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।