{"_id":"6ae535fb54d3ce773f064d83","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-31-october-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-10-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: इसरो को एक और सफलता; UP चुनाव प्रभावित करने की साजिश कर रहा पाकिस्तान; आतंकवाद पर जयशंकर की दो-टूक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: इसरो को एक और सफलता; UP चुनाव प्रभावित करने की साजिश कर रहा पाकिस्तान; आतंकवाद पर जयशंकर की दो-टूक
Sat, 31 Oct 2026 05:57 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 31 Oct 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें।
- फोटो : अमर उजाला
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। इसरो ने नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचा दिया है। इससे भारत की अपनी नेविगेशन व्यवस्था मजबूत होगी और आम लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उधर, जम्मू-कश्मीर में पुराने आतंकी नेटवर्क को फिर सक्रिय करने की साजिश सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई इसमें तुर्किये की टीका की मदद ले रही है। वहीं, जी20 बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वैश्विक संकटों का हल सैन्य ताकत से नहीं, बल्कि कूटनीति से निकाला जाना चाहिए। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की जूता फैक्टरी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है। उधर, रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए ड्रोन से निगरानी की जाएगी। खेल जगत में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची चर्चा में है। वहीं, पंजाब के बठिंडा में कैंसर ट्रेन की पहचान बदल रही है। पहले यह ट्रेन मरीजों को इलाज के लिए बीकानेर ले जाती थी, लेकिन अब वहां से मरीज इलाज कराकर बठिंडा लौट रहे हैं। दिल्ली में यमुना किनारे साबरमती की तर्ज पर रिवरफ्रंट बनाने की योजना पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इससे नदी की प्राकृतिक संरचना और बाढ़ के पानी को समाहित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। उधर, होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों पर हमले के बाद भी सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। दिल्ली में लगातार बारिश के बाद अक्तूबर का अधिकतम तापमान 75 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में बेंगलुरु पुलिस के इंस्पेक्टर समेत कर्नाटक के पांच लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर, भारी बारिश भी दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं कर सकी। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम में पोलैंड में जजों की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच टकराव बढ़ गया है। पुलिस के सांविधानिक न्यायाधिकरण मुख्यालय को घेरने के बाद राष्ट्रपति ने सेनेगल का दौरा बीच में ही छोड़ दिया। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अब भारत के पास अपना जीपीएस: इसरो के नेविगेशन उपग्रह से आम जनता को कितना लाभ, एनवीएस-03 मिशन की खासियत क्या?
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और लंबी छलांग लगाई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने महत्वाकांक्षी नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक भूस्थिर स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में पहुंचा दिया है। यह भारत की अंतरिक्ष और तकनीकी ताकत को दिखाता है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल (लॉन्च पैड) से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट ने शुक्रवार रात 11:51 बजे उड़ान भरी। यह अपने साथ 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 उपग्रह लेकर गया। पढ़ें पूरी खबर
एनवीएस 03 उपग्रह: सबसे कम समय में पूरी हुई जीएसएलवी से भेजने की तैयारी, इसरो प्रमुख गगनयान मिशन पर क्या बोले?
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से हुए एक और ऐतिहासिक प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख नारायणन ने उपलब्धि को बेहद खास बताया। उन्होंने एनवीएस 03 उपग्रह (NVS-03) के प्रक्षेपण के बाद कहा, नेविगेशन उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों के साथ देशवासियों और मिशन से जुड़े तमाम इंडस्ट्री पार्टनर्स को बधाई। उन्होंने बताया कि जीएसएलवी एफ 18 रॉकेट की मदद से उपग्रह को सटीकता से कक्षा में स्थापित किया गया। पढ़ें पूरी खबर

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
साजिश: तुर्किये नेटवर्क से यूपी चुनाव प्रभावित करने का षड्यंत्र, आतंक की सूखी नर्सरी सींचने में जुटा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के पुराने नेटवर्क को फिर से सक्रिय करने की कोशिशों की अहम कड़ी सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगी है। इसमें पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद तुर्किये की टर्किश कोऑपरेशन एंड कोऑर्डिनेशन एजेंसी (टीका) कर रही है। टीका से मिल रहे फंड पुराने आतंकी संगठनों तक पहुंचाकर आईएसआई उनके नाम और नेटवर्क को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

एस. जयशंकर, विदेश मंंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
जी20: जयशंकर की दो टूक- सैन्य ताकत से नहीं सुलझेंगे वैश्विक संकट, कूटनीति जरूरी; आतंकवाद पर चेताया, क्या कहा?
भारत ने शुक्रवार को कहा कि दुनिया की चुनौतियों से निपटने के लिए सैन्य समाधान काम नहीं आएंगे। इन मुद्दों को सुलझाने के लिए कूटनीति को मौका दिया जाना चाहिए। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अटलांटा में जी-20 के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के पहले पूर्ण सत्र को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर

मौके पर दमकल
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत; लपटों पर काबू... कूलिंग का काम जारी
मंगोलपुरी इलाके की एक जूता फैक्टरी में आग लग गई है। हादसे में चार लोगों की मौत की खबर है। आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां मौजूद थीं। दमकल विभाग ने बताया कि हादसे में छह लोग बेहोश हो गये थे। उनको अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से चार को मृत घोषित कर दिया गया। देर रात आग बुझा दी गई, कूलिंग चल रही थी। पढ़ें पूरी खबर