फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक हॉलिडे: नवंबर में कितने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी? यहां जानें किस दिन बंद रहेंगे बैंक-किस दिन खुले

Sat, 31 Oct 2026 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 31 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

  • Bank Holiday November 2026: नवंबर में दिवाली और छठ जैसे पर्व हैं जिसकी वजह से भी बैंक बंद रहेंगे
  • इसलिए नवंबर महीने में कब बैंक खुले रहेंगे और कब बंद, ये पहले ही चेक कर लें

विज्ञापन
Bank Holidays in November 2026: How many days will banks be closed in November 2026 mein bank kab band rahenge
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? - फोटो : Amar Ujala AI

Bank Holidays in November 2026: कल से नए महीने यानी नवंबर की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आपने इस महीने में किसी काम से बैंक जाने का प्लान किया है, तो आपके लिए ये चेक करना जरूरी हो जाता है कि नवंबर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे और कब-कब खुले रहेंगे।



बैंकों में लोगों के कई काम होते हैं और आप भी बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि नवंबर में आपके शहर में कब बैंक बंद रहने वाले हैं। चलिए जानते हैं नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी है। आप अगली स्लाइड्स में नवंबर में बैंकों की छुट्टी के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Bank Holidays in November 2026: How many days will banks be closed in November 2026 mein bank kab band rahenge
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? - फोटो : Adobe Stock

किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?

9 नवंबर 2026
अगरतला, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर और लखनऊ में दिवाली से जुड़े त्योहारों के साथ लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस की वजह से बैंकों की छुट्टी रहेगी

10 नवंबर 2026
अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, मुंबई और नागपुर में बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नववर्ष के कारण बैंक बंद रहेंगे 

Bank Holidays in November 2026: How many days will banks be closed in November 2026 mein bank kab band rahenge
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? - फोटो : Adobe Stock

11 नवंबर 2026
गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में भाई दूज, निंगोल चकौबा, लक्ष्मी पूजा और चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे

13 नवंबर 2026
इस दिन मेघालय की राजधानी शिलांग में वांगला फेस्टिवल के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays in November 2026: How many days will banks be closed in November 2026 mein bank kab band rahenge
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? - फोटो : Adobe Stock

16 नवंबर 2026
इस दिन छठ पूजा की वजह से बिहार और झारखंड में बैंक बंद हैं

20 नवंबर 2026
इस दिन उत्तराखंड के देहरादून में इगास-बग्वाल के चलते बैंक बंद रहेंगे

23 नवंबर 2026
इस दिन मेघालय के शिलांग में सेंग कुट स्नेम की वजह से यहां बैंकों की छुट्टी रहेगी

विज्ञापन
Bank Holidays in November 2026: How many days will banks be closed in November 2026 mein bank kab band rahenge
नवंबर में कितने दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी? - फोटो : Adobe Stock

24 नवंबर 2026

इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा की वजह से आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे

27 नवंबर 2026
इस दिन बेंगलुरु में कनकदास जयंती है, इसलिए इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed