फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल; ये हैं पदाधिकारी

Tue, 03 Nov 2026 03:03 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Nov 2026 03:03 PM IST
सार

आजम खां के बाद अब परिजनों पर ईडी का शिकंजा कस सकता है। मनी लॉन्ड्रिंग में जौहर ट्रस्ट को भी शामिल कर लिया गया है। ट्रस्ट में पत्नी-बहन और बेटे पदाधिकारी हैं। ट्रस्ट के कुल नौ लोगों में से पांच आजम खां के घर के ही सदस्य हैं।

विज्ञापन
ED May Tighten Noose Around Azam Khan's Family After Money Laundering Case
azam khan - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा नेता आजम खां की पत्नी, दोनों बेटे और बहन भी शामिल हैं। ऐसे में ईडी की कार्रवाई आगे बढ़ने पर आजम परिवार की मुसीबत और बढ़ सकती है।



ईडी की ओर से 13 अक्तूबर को अजीम नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में जाैहर ट्रस्ट को शामिल किया गया है जिसके माध्यम से यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया गया है। निजी विश्वविद्यालय में सरकारी धन का उपयोग हो या फर्जी फर्मों से चंदा लेने की बात, सब कुछ इसी ट्रस्ट के जरिये किया गया है। ऐसे में ट्रस्ट में शामिल सभी सदस्यों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

Trending Videos
ED May Tighten Noose Around Azam Khan's Family After Money Laundering Case
रामपुर जेल के बाहर ईडी की टीम से बात करते आजम खां - फोटो : संवाद
आजम खां ने 1990 में मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट गठित किया था। वह खुद ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष बने थे जबकि पत्नी तजीन फातिमा सचिव, बहन निकहत अफलाक कोषाध्यक्ष और दोनों बेटे अदीब व अब्दुल्ला को सदस्य बनाया था। इनके अलावा मुश्ताक अहमद सिद्दीकी उपाध्यक्ष, चमरौवा के सपा विधायक नसीर अहमद खां संयुक्त सचिव और सलीम कासिम को सदस्य के रूप में रखा गया।
ED May Tighten Noose Around Azam Khan's Family After Money Laundering Case
रामपुर में जेल के बाहर आजम के बड़े बेटे अदीब - फोटो : संवाद
ट्रस्ट के कुल नौ लोगों में पांच आजम खां के घर के ही सदस्य हैं। ईडी का आरोप है कि शेष चार लोग डमी के रूप में ही ट्रस्ट में शामिल किए गए थे। आजम खां और अब्दुल्ला कई मामलों में अभियुक्त बनाए गए हैं। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर हैं। आजम के परिवार में सिर्फ उनके बड़े बेटे अदीब और बहन निकहत अफलाक ही बचे हैं जो अब तक किसी मामले में दोषी नहीं ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ED May Tighten Noose Around Azam Khan's Family After Money Laundering Case
रामपुर में लगे आजम के पोस्टर - फोटो : संवाद
सजा के बाद बदला जा चुका है ट्रस्ट का स्वरूप
दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में सजा सुनाए जाने के बाद आजम खां ने जौहर ट्रस्ट से अपना, पत्नी और छोटे बेटे का नाम हटा लिया है। नई कार्यकारिणी में उनकी बहन निकहत अध्यक्ष हैं जबकि, बेटा अदीब सचिव हैं। इनके अलावा मुश्ताक अहमद सिद्दीकी, नसीर अहमद खां, जावेद उर रहमान खान, मुमताज बी व शहरेयार सलीम भी शामिल हैं।

 
विज्ञापन
ED May Tighten Noose Around Azam Khan's Family After Money Laundering Case
रामपुर जेल के बाहर आजम खां - फोटो : संवाद
सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में है रिपोर्ट दर्ज
ईडी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग, कमीशनखोरी और बिना हिसाब के चार सौ करोड़ खर्च करने के जो आरोप लगे हैं, उनके संबंध में दस्तावेजी साक्ष्य भी मौजूद हैं। इसके चलते जौहर ट्रस्ट में शामिल रहे उनके बड़े बेटे अदीब, पत्नी तजीन फातिमा और बहन निकहत अफलाक के खिलाफ भी कार्रवाई की तलवार लटकी है। ये कार्रवाई न सिर्फ अजीम नगर थाने की पुलिस बल्कि, ईडी भी कर सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed