{"_id":"6aeb9581bc0365a2640db7c0","slug":"case-registered-against-germanjit-singh-for-issuing-threats-from-the-protest-stage-in-mansa-gurdaspur-news-c-82-1-spkl1051-101011-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: मानसा धरने के मंच से धमकी देने के आरोप में जर्मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: मानसा धरने के मंच से धमकी देने के आरोप में जर्मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मानसा। परविंदर सिंह झोटा कत्ल कांड के संबंध में पुलिस को धमकी देने वाले जर्मनजीत सिंह खालसा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जर्मनजीत सिंह तलवंडी आलोवाल, तरनतारन का निवासी है।
उसने मानसा में डीसी आवास के पास एक प्रदर्शन के दौरान मंच से भाषण दिया था। इस दौरान उसने मानसा के एसएसपी के घर को बम से उड़ाने और उनकी हत्या करने की धमकी दी। जर्मनजीत सिंह के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। थाना सिटी-2 मानसा की पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। पुलिस ने माना है कि यह भाषण लोगों को भड़काने वाला था। परविंदर झोटा की हत्या के बाद क्षेत्र में पहले से ही तनावपूर्ण माहौल है। ऐसी भड़काऊ हरकतें कानून-व्यवस्था को बिगाड़ सकती हैं।