फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Resolution passed in Punjab Legislative Assembly demanding the opening of the Kartarpur Sahib Corridor

करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने की मांग: पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित, सीएम की केंद्र से हस्तक्षेप की अपील

Wed, 28 Oct 2026 11:22 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 28 Oct 2026 11:22 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से पेश प्रस्ताव में केंद्र सरकार से कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार चालू रखने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की गई। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत करे,

विज्ञापन
Resolution passed in Punjab Legislative Assembly demanding the opening of the Kartarpur Sahib Corridor
सीएम भगवंत मान - फोटो : x

विस्तार


विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने और इसे लगातार चालू रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को राजनीति से ऊपर रखा जाना चाहिए और सिख संगत को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक होने के लिए निर्बाध सुविधा मिलनी चाहिए। 

इस संबंध में पंजाब विधानसभा ने केंद्र सरकार से कॉरिडोर खोलने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया। विधानसभा में इस मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रति संगत की आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए। धार्मिक मामलों में संकीर्ण राजनीतिक विचारों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर को दोबारा खोलने से श्रद्धालु अपनी आध्यात्मिक इच्छाओं को पूरा कर सकेंगे और ऐतिहासिक गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

केंद्र से पाकिस्तान के साथ बातचीत की अपील
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से पेश प्रस्ताव में केंद्र सरकार से कॉरिडोर को फिर से खोलने और इसे लगातार चालू रखने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की गई। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि केंद्र सरकार पाकिस्तान के साथ बातचीत करे, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित हो सके। प्रस्ताव के अनुसार, करतारपुर साहिब कॉरिडोर केवल भारत और पाकिस्तान के बीच आने-जाने का मार्ग नहीं है, बल्कि यह सिख समुदाय की धार्मिक आस्था, विरासत और मानवीय संबंधों से जुड़ा हुआ है। कॉरिडोर पर पाबंदियों और प्रक्रियागत रुकावटों के कारण दुनिया भर में बसे सिख श्रद्धालुओं की भावनाएं प्रभावित होती हैं।

बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए प्रक्रिया सरल करने की मांग
विधानसभा में पारित प्रस्ताव में तीर्थयात्रा से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर भी जोर दिया गया। इसमें खास तौर पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखने की अपील की गई, ताकि अधिक से अधिक लोग गुरुद्वारा दरबार साहिब के दर्शन कर सकें।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब सिख धर्म के मूल सिद्धांतों ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर सिख संगत को उस पवित्र धरती से जोड़ता है, जहां गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय बिताया था। पंजाब सरकार ने केंद्र से अपील की कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस मामले में सकारात्मक कदम उठाए जाएं, ताकि संगत को करतारपुर साहिब के दर्शन करने का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed