फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two AAP MLA in Punjab have resigned from the party

पंजाब में आप को बड़ा झटका: दो विधायकों ने दिया इस्तीफा, टिकट ना मिलने से थे नाराज

Sun, 01 Nov 2026 01:26 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 01 Nov 2026 01:26 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई है जिसमें दोनों विधायकों के नाम नहीं थे। इसी से नाराज होकर दोनों विधायकों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया है। 

विज्ञापन
Two AAP MLA in Punjab have resigned from the party
पंजाब में आप के दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपने फैसले की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 
विज्ञापन

 
आप ने 40 प्रत्याशियों की जारी की थी पहली लिस्ट
दोनों विधायकों के इस्तीफे के पीछे आगामी चुनाव में टिकट न मिलने की नाराजगी को वजह बताया जा रहा है। शनिवार को आम आदमी पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद यह राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। 
विज्ञापन


सूची में नहीं थे दोनों विधायकों के नाम
इस सूची में दोनों विधायकों के नाम शामिल नहीं हैं। बता दें कि चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपनी पोस्ट में इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। वहीं हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपने इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू का आया बयान
दो विधायकों के इस्तीफे पर आप पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दो विधायकों ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन इन दोनों की हरकतों के चलते पार्टी ने पहले ही इन्हें किनारे कर दिया था। अब ये दोनों भाजपा में शामिल होंगे, जिसे पंजाब में उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे हैं। भाजपा में अब दूसरी पार्टियों से निकाले गए लोग ही शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed