फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   BJP Councilor from Ward 3, Devinder Negi, has been removed from the post of General Secretary; Shivpal Singh Rana has become the new General Secretary.

Mohali News: वार्ड-3 से भाजपा पार्षद देविंदर नेगी को महासचिव पद से हटाया, शिवपाल सिंह राणा बने नए महासचिव

Sat, 31 Oct 2026 02:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
BJP Councilor from Ward 3, Devinder Negi, has been removed from the post of General Secretary; Shivpal Singh Rana has become the new General Secretary.
जीरकपुर। वार्ड-3 से भाजपा पार्षद देविंदर सिंह नेगी को पार्टी के महासचिव पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह शिवपाल सिंह राणा को नया महासचिव नियुक्त किया गया है। नगर परिषद की हाउस बैठक में शामिल नहीं होने के मामले को लेकर भाजपा मंडल-3 के प्रधान सुरेश खटकड़ ने संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

गत 29 सितंबर को नगर परिषद की हाउस बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में वार्ड-3 से पार्षद देविंदर सिंह नेगी और वार्ड-22 से पार्षद बबीता सांगवान गैरहाजिर रहे थे। वहीं, वार्ड-4 से पार्षद अल्का सैनी बैठक में देरी से पहुंची थीं। उन्होंने बैठक में शामिल होने के बाद हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन हाउस में पारित होने वाली कार्यवाही के प्रोसीडिंग रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए बिना ही चली गई थीं। देविंदर सिंह नेगी की गैरमौजूदगी को लेकर मंडल-3 के प्रधान सुरेश खटकड़ ने उनसे जवाब मांगा था। बताया जा रहा है कि नेगी की ओर से दिए गए जवाब से प्रधान संतुष्ट नहीं हुए, जिसके बाद उन्हें महासचिव पद से हटाने का फैसला लिया गया। उनकी जगह शिवपाल सिंह राणा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर परिषद की हाउस बैठक में शहर के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा और फैसले लिए जाते हैं। ऐसे में पार्षद की गैरमौजूदगी को संगठन ने गंभीरता से लिया। वहीं, इस बदलाव के बाद अब शिवपाल सिंह राणा महासचिव के तौर पर संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। शुक्रवार को भाजपा मंडल-3 के प्रधान सुरेश खटकड़ के नेतृत्व में आयोजित हुई बैठक में महासचिव शिवपाल सिंह राणा के अलावा, एकता बुद्धिराजा को सचिव और अनुपमा अरोड़ा को महिला मोर्चा की महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


कोट्स ::
पार्टी में कार्यकर्ताओं के लिए अनुशासन सबसे पहले है और अनुशासन की अवहेलना को वह मंडल प्रधान होने के नाते खुद भी नहीं कर सकते। पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन के नियमों का पालन करना चाहिए। संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। -सुरेश खटकड़, प्रधान, भाजपा मंडल-3, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed