फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Food Safety Department conducts raids during Diwali 3,133 kg mustard oil and 209 kg of ghee seized

राजस्थान: दिवाली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 3,133 किलो सरसों का तेल और 209 किलो घी जब्त

Sat, 31 Oct 2026 05:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 31 Oct 2026 05:57 PM IST
सार

दिवाली पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कृषि उपज मंडी क्षेत्र में छापेमारी कर 3,133 किलोग्राम संदिग्ध सरसों का तेल और 209 किलोग्राम घी जब्त किया। चार नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

 

विज्ञापन
Rajasthan Food Safety Department conducts raids during Diwali 3,133 kg mustard oil and 209 kg of ghee seized
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिवाली पर कृषि उपज मंडी क्षेत्र में छापा मारकर 3,133 किलोग्राम संदिग्ध सरसों का तेल और 209 किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है। विभागीय टीम ने विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने के उपरांत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण और नमूने
खाद्य सुरक्षा दल ने कृषि उपज मंडी में स्थित मैसर्स माधव ट्रेडिंग कंपनी के परिसर में पहुंचकर जांच की। टीम ने वहां से गुड़ और दुर्गा ब्रांड सरसों के तेल का नमूना लिया, साथ ही गुणवत्ता में संदेह होने पर 3,133 किलोग्राम सरसों का तेल सीज कर दिया। इसके पश्चात दल ने महावीर ट्रेडर्स पर छापा मारकर आशीष ब्रांड घी का नमूना एकत्र किया और 209 किलोग्राम संदिग्ध घी को सीज कर दिया। इसी क्रम में टीम ने महारानी मावा भंडार का भी निरीक्षण किया और वहां बिक्री के लिए रखे मीठे मावे का नमूना लेकर जांच प्रक्रिया में शामिल किया।
विज्ञापन


गुणवत्ता पर सतत निगरानी और अपील
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उम्मेदाराम चौधरी ने जानकारी दी कि त्योहार के दृष्टिगत बाजार में दूध, मावा, पनीर, मिठाइयों तथा खाद्य तेलों की शुद्धता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। विभाग के दल निरंतर बाजार में स्थित विभिन्न खाद्य इकाइयों और दुकानों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी खाद्य विक्रेताओं को सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे मिठाइयां तथा अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय उनकी शुद्धता, गुणवत्ता, पैकेजिंग और उपयोग की वैधता तिथि की भली-भांति जांच अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed