Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal hrtc local bus services stop diwali vishwakarma day

हिमाचल: दिवाली पर शाम पांच बजे थम जाएंगे HRTC की लोकल बसों के पहिये, सोमवार सुबह आठ बजे से फिर शुरू होगी सेवा

Sun, 08 Nov 2026 09:57 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 08 Nov 2026 09:57 AM IST
सार

दिवाली के बाद विश्वकर्मा दिवस के मद्देनजर एचआरटीसी ने प्रदेशभर में लोकल बस सेवाएं करीब 15 घंटे के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। रविवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे तक स्थानीय रूटों पर बसें नहीं चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ लंबी दूरी के रूटों पर विशेष बस सेवाएं जारी रहेंगी।

विज्ञापन
himachal hrtc local bus services stop diwali vishwakarma day
एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बीच बस यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की स्थानीय बस सेवाएं आज रविवार शाम 5 बजे से बंद हो जाएंगी। विश्वकर्मा दिवस के मद्देनजर निगम ने प्रदेशभर में करीब 15 घंटे तक लोकल बसों का संचालन बंद रखने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एचआरटीसी के अनुसार 8 नवंबर रविवार शाम 5 बजे से 9 नवंबर सोमवार सुबह 8 बजे तक प्रदेश के स्थानीय रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। सोमवार सुबह 8 बजे से लोकल रूटों पर बसों का नियमित संचालन दोबारा शुरू होगा। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे बस सेवाओं के निर्धारित समय को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
विज्ञापन


लंबी दूरी के रूटों पर मिलेंगी बसें
स्थानीय बस सेवाएं बंद रहने के बावजूद यात्रियों को राहत देने के लिए एचआरटीसी ने लंबी दूरी के कुछ महत्वपूर्ण रूटों पर बसों का संचालन जारी रखने का निर्णय लिया है। रविवार शाम को शिमला से धर्मशाला के लिए बस उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा दिल्ली से कुल्लू, मंडी और चंबा के लिए भी बसें चलाई जाएंगी। इससे त्योहार के दौरान अपने घर पहुंचे लोगों को वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार पर चलाई गईं 266 अतिरिक्त बसें
दिवाली पर घर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए एचआरटीसी ने विशेष इंतजाम किए थे। निगम ने 6 नवंबर को दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 134 अतिरिक्त बसें चलाई थीं। वहीं, 7 नवंबर को भी 132 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। निगम ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्थानीय बस सेवाओं के बंद रहने और विशेष रूटों पर बसों के संचालन की जानकारी लेकर ही सफर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed