Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HPU Shimla: Deadline for filling out examination forms extended to November 12; relief for students

एचपीयू शिमला: परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक बढ़ी, विद्यार्थियों को राहत

Fri, 06 Nov 2026 06:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Nov 2026 06:21 PM IST
सार

प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर सहित विभिन्न व्यावसायिक और अन्य कोर्सों के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। 

विज्ञापन
HPU Shimla: Deadline for filling out examination forms extended to November 12; relief for students
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने स्नातकोत्तर सहित विभिन्न व्यावसायिक और अन्य कोर्सों के विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। विश्वविद्यालय ने बिना विलंब शुल्क परीक्षा फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 नवंबर कर दी है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो निर्धारित समय में परीक्षा फार्म नहीं भर पाए थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से छह नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय 23 अक्तूबर को जारी की गई पूर्व अधिसूचना के क्रम में लिया गया है।

Trending Videos

नई व्यवस्था के तहत सभी स्नातकोत्तर डिग्री एवं डिप्लोमा, एलएलबी, एमटीटीएम, बीएचएम, एमटेक समेत अन्य कोर्सों के विद्यार्थियों को राहत दी गई है। यह छूट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत आने वाले बीएचएम कोर्स को छोड़कर लागू होगी। विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर के नियमित और पुनर्मूल्यांकन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के साथ सम सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को भी इस समयावधि में शामिल किया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (सीडीओई) के जनवरी सत्र के स्नातकोत्तर डिग्री और डिप्लोमा कोर्सों के विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओई के जनवरी सत्र में सम सेमेस्टर के नियमित और पुनर्मूल्यांकन और विषम सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन परीक्षार्थियों के लिए भी अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। ऐसे विद्यार्थी अब 12 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क परीक्षा फार्म जमा करवा सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद परीक्षा फार्म जमा करवाने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार विलंब शुल्क वसूला जाएगा।

विज्ञापन

12 नवंबर के बाद लगेगा विलंब शुल्क
विश्वविद्यालय ने परीक्षा फार्म जमा करवाने के लिए 12 नवंबर को अंतिम तिथि निर्धारित किया है। इसके बाद बिना विलंब शुल्क फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्धारित समयसीमा के बाद आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के प्रचलित नियमों के अनुसार विलंब शुल्क देना होगा। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed