फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ranji Match: A flurry of wickets in Dharamshala; Himachal bundled out for 153, Rajasthan for 78

रणजी मुकाबला: धर्मशाला में विकेटों की पतझड़, हिमाचल 153, राजस्थान 78 पर ढेर

Mon, 02 Nov 2026 06:27 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Nov 2026 06:27 PM IST
सार

हिमाचल और राजस्थान के बीच धर्मशाला में शुरू हुए रणजी मुकाबले में विकेटों की झड़ी लग गई। पहले दिन 20 विकेट गिरे। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

विज्ञापन
Ranji Match: A flurry of wickets in Dharamshala; Himachal bundled out for 153, Rajasthan for 78
धर्मशाला में विकेटों की पतझड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल और राजस्थान के बीच धर्मशाला में शुरू हुए रणजी मुकाबले में विकेटों की झड़ी लग गई। पहले दिन 20 विकेट गिरे। टॉस जीतकर राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 78 रनों पर ढेर हो गई। करण लांबा ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि महिपाल लोमरोर ने 20 रन का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से अभिषेक कुमार ने 9.3 ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट झटके। जितेंद्र राणा ने तीन खिलाडि़यों को आउट किया। जवाब में हिमाचल की टीम भी कुछ खास नहीं कर सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल ने पहली पारी में 153 रन बनाए और 75 रन की बढ़त हासिल की। विकेटकीपर बल्लेबाज अंकुश बैंस ने 78 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। पुखराज मान ने 42 और वैभव काल्टा ने 15 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से साहिल धवन ने 14 ओवर में 50 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। अनिकेत चौधरी ने तीन और दानिश विजय भांभू ने दो विकेट चटकाए। पहली पारी में 75 रन से पिछड़ने के बाद राजस्थान ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए आठ रन बना लिए थे। अभी राजस्थान की टीम 67 रन पीछे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed