{"_id":"6aeafb894c4320dbbf07ef11","slug":"agra-rail-division-three-senior-controllers-seek-vrs-amid-work-pressure-and-alleged-harassment-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल अफसर की मौत: अफसरों के व्यवहार और काम के दबाव से परेशान तीन कर्मचारियों ने मांगा वीआरएस; बताया ये कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल अफसर की मौत: अफसरों के व्यवहार और काम के दबाव से परेशान तीन कर्मचारियों ने मांगा वीआरएस; बताया ये कारण
Wed, 04 Nov 2026 03:11 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 04 Nov 2026 03:11 PM IST
सार
आगरा में रेल अफसर की मौत के बाद अफसरों के व्यवहार और काम के दबाव से परेशान तीन कर्मचारियों ने वीआरएस मांगा है। हाल ही में एओएम अभिषेक सिंह कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
रेल अफसर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा रेल मंडल के परिचालन विभाग में अधिकारियों के व्यवहार और कार्य परिस्थितियों को लेकर असंतोष सामने आया है। तीन कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। इनमें मंडल मुख्य नियंत्रक और दो मुख्य नियंत्रक शामिल हैं।
मंडल मुख्य नियंत्रक देवेंद्र सिंह ने 15 अक्तूबर को मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक) को आवेदन दिया। उन्होंने उम्र करीब 58 वर्ष होने, डिप्टी गुड्स में शिफ्ट ड्यूटी की संभावना और कार्यालय की कार्य परिस्थितियों से मानसिक दबाव होने का उल्लेख किया है। उन्होंने रात की ड्यूटी को स्वास्थ्य के लिहाज से कठिन बताया है।

Trending Videos
मुख्य नियंत्रक अजय कुमार गुप्ता ने 30 अक्तूबर को आवेदन देकर उम्र करीब 57 वर्ष और स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों से सेवा जारी रखने में असमर्थता जताई है। उन्होंने 10 दिन का नोटिस मानकर वीआरएस देने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
इसी दिन मुख्य नियंत्रक राजू शर्मा ने भी करीब 58 वर्ष की उम्र और स्वास्थ्य एवं पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए आवेदन दिया। गौरतलब है कि हाल ही में एओएम अभिषेक सिंह कुशवाहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अधिकारियों पर उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
अभिषेक का शव डीआरएम कार्यालय में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) वीरेंद्र सिंह के चेंबर में सोफे पर मिला था। उनकी पत्नी ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए सदर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीआरएस का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। किन लोगों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है यह मामला मेरी जानकारी नहीं है। डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ एनसीआर प्रयागराज
एओएम की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में दूसरे दिन भी प्रदर्शन
आगरा रेल मंडल में तैनात सहायक परिचालन प्रबंधक (एओएम) अभिषेक कुशवाहा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में मंगलवार को दूसरे दिन भी रेलवे कर्मचारियों में आक्रोश रहा। शाम पांच बजे नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) के पदाधिकारियों और रेल कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

नॉर्थ रेलवे कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने संघ कार्यालय से डीआरएम कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कार्यस्थल पर अधिकारियों की मनमानी और काम के अत्यधिक दबाव के खिलाफ आवाज उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने सीनियर डीओएम कुर्सी छोड़ो-कुर्सी छोड़ो के नारे भी लगाए। यूनियन पदाधिकारियों ने सीनियर डीओएम पर अभिषेक सिंह कुशवाहा को प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए उनके आगरा से स्थानांतरण की मांग की। चेतावनी दी कि जब तक सीनियर डीओएम का आगरा से स्थानांतरण नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों का आरोप था कि अधिकारियों की ओर से लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा है। छोटी-बड़ी हर गतिविधि की रिपोर्ट व्हाट्सएप पर मांगी जाती है। इससे कर्मचारी मानसिक तनाव में काम करने को मजबूर हैं। प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कॉमरेड राकेश पाठक, केंद्रीय उपाध्यक्ष विजयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह मीणा, मंडल मंत्री सुकेश यादव, संयुक्त मंडल मंत्री नीरज परिहार, मंडल कोषाध्यक्ष हरिओम भारद्वाज, संजीव जैन, आरके चाहर, सचिव सतीश शर्मा, प्रदीप कनौजिया, बृजपाल सिंह, अभिमन्यु वर्मा, महेश बघेल, शाखा अध्यक्ष सावन कुमार, बीएस लवानिया और असलम खान आदि रेल कर्मचारी मौजूद रहे।
पत्नी ने प्रताड़न का लगाया है आरोप
आगरा मंडल में तैनात सहायक परिचालन प्रबंधक अभिषेक सिंह कुशवाहा की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उनका शव डीआरएम कार्यालय परिसर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) वीरेंद्र सिंह के चेंबर में सोफे पर मिला था। उन्हें रात करीब 11 बजे रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के गांव खजुरा निवासी अभिषेक 17 अगस्त 2026 को प्रयागराज मंडल से प्रोन्नति के बाद आगरा आए थे। उनकी पत्नी आस्था रानी ने सीनियर डीओएम कुलदीप मीणा पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, गाली-गलौज करने और धमकी देने के आरोप लगाते हुए थाना सदर में तहरीर दी है।
जो घटना हुई है वो बहुत ही दुखद है। रेलवे पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। कुछ लोग स्वार्थपूर्ति के लिए इस प्रकार का कृत्य कर रहे हैं। ये अनुचित है। -डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ एनसीआर प्रयागराज
आगरा रेलवे आत्महत्या मामला: रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया
ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने आगरा में 32 वर्षीय रेलवे अधिकारी की कथित आत्महत्या के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

आगरा रेल मंडल में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर तैनात अभिषेक सिंह कुशवाह का शव रविवार रात करीब 11 बजे मंडल कार्यालय के एक कक्ष में मिला था। उनकी पत्नी और मां ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय) पर जहरीली कार्य संस्कृति और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
यूनियन नेता मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सोमवार शाम रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से इस मामले पर चर्चा की थी, जिन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि रेलवे अधिकारियों ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।