Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Wedding Season Begins Nov 20

देवोत्थान : 20 नवंबर से गूंजेंगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह, मैरिज हॉल में बुकिंग हुई शुरू

Tue, 10 Nov 2026 01:45 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Nov 2026 01:45 PM IST
सार

चार महीने से शयन कर रहे देव (श्रीहरि विष्णु) 20 नवंबर को देवोत्थान पर जागेंगे। तुलसी-सालिग्राम का विवाह होगा। देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों और घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन
Wedding Season Begins Nov 20
विवाह शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

विस्तार

देवोत्थान एकादशी 20 नवंबर को है, इसी दिन से सहालग की शुरुआत हो जाएगी। इसके लिए होटल, लॉज, मैरिस होम और गेस्ट हाउसों की बुकिंग शुरू हो गई है। पूरे जिले में लगभग 500 विवाह संपन्न होने का अनुमान है। अलीगढ़ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट की बुकिंग वर्ष 2025 की कीमतों के अनुसार ही हो रही है। इसमें कोई बड़ा इजाफा नहीं किया गया है, ताकि महंगाई में लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े। हां, अगर कोई अलग से सजावट या कुछ और इवेंट करना चाहता है तो उसकी कीमत अलग से देनी होगी। लॉज, मैरिस होम और गेस्ट हाउस की बुकिंग में भी कोई बड़ा इजाफा नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उप्र. टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने बताया कि टेंट का चार्ज पूर्ववत ही है, इसमें कोई इजाफा नहीं किया गया है। फूल डेकोरेशन, लाइट, साउंड, वेटर सर्विस महंगी हो रही है। इसकी कीमतें बढ़ी हैं। जिस दिन सहालग ज्यादा होगी, उस दिन की कीमतें मांग के अनुसार अलग हो सकती है। अगर किसी चीज की मांग ज्यादा होती है तो कीमतें बढ़ जाएंगी। शादियों में बुक होने वाली भोजन की थाली पसंद और आइटम के अनुसार तय होगी। इसके अलावा स्नेक्स आदि की कीमत मांग के अनुसार तय होती है।
विज्ञापन


देवोत्थान : 20 से गूंजेंगी शहनाई, होंगे अनबूझे विवाह
चार महीने से शयन कर रहे देव (श्रीहरि विष्णु) 20 नवंबर को देवोत्थान पर जागेंगे। तुलसी-सालिग्राम का विवाह होगा। देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों और घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। सिंघाड़े, गन्ना, मूंगफली का भगवान को भोग भी लगाया जाएगा। देवोत्थान के दिन शहर और देहात क्षेत्र में 500 से अधिक नए जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान विष्णु देव शयनी एकादशी पर शयन को गए थे, इसलिए चार महीने तक शादी-ब्याह आदि कार्यक्रम सब ठप पड़े हुए थे। इसके साथ ही विवाह के शुभ मुहूर्त एवं अन्य शुभ कार्यों की भी विधिवत रूप से शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिषाचार्य पूर्णांनंद पुरी महाराज के अनुसार, देवोत्थान एकादशी के साथ ही शहनाइयों की गूंज शुरू होगी। देवोत्थान पर अनबूझे सहालग में ज्यादा शादियां हैं। सहालग में इस बार 89 शुभ मुहूर्तों में शादियों की शहनाइयां गूंजेंगी।


ये हैं मुहूर्त
नवंबर में 21, 24, 25, 26, 30 पांच मुहूर्त हैं। दिसंबर में 02, 03, 04, 05, 06, 11, 12 तारीख में कुल सात शुभ मुहूर्त रहेंगे। नवंबर और दिसंबर में कुल 12 शुभ मुहूर्त हैं। इसी तरह नए साल 2027 में सबसे व्यस्ततम महीना मई का होगा। इसमें 18 दिन सहालग है। जून में 16 मुहूर्त रहेंगे। इसके अलावा जनवरी में 09, फरवरी में 13, मार्च में 07, अप्रैल में 09 और जुलाई में सहालग के 05 शुभ मुहूर्त हैं। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में चातुर्मास के कारण विवाह कार्यों पर विराम रहेगा। अगला सहालग 10 नवंबर 2027 से शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed