फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man dragged from his home and beaten; house pelted with stones

Aligarh News: युवक को घर से खींचकर पीटा, घर पर पथराव

Sat, 31 Oct 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Young man dragged from his home and beaten; house pelted with stones
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव ईशनपुर में बाइक पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक युवक ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर घर में घुसकर हमला करने, उसे बाहर खींचकर पीटने और पथराव करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव निवासी अकरम के अनुसार, तहसीन और फैसल उससे रंजिश मानते हैं। आरोप है कि 25 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज की। उन्होंने अपाचे बाइक उसके नाम पर न निकलवाने पर विवाद किया और गांव में नहीं रहने देने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसके करीब एक घंटे बाद अकील, शराफत, शादाब, तहसीन, खुशनूर और फैसल लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए। सभी ने घर में घुसकर उसे बाहर गली में खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी। जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। आरोप है कि फैसल और शादाब ने उसके सिर पर ईंट से वार किया। इसके बाद घर पर पथराव भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रात ही पुलिस ने उसका मेडिकल कराया था। उस समय उसका शांतिभंग में चालान किया गया था। थाना प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed