{"_id":"6ae77760869f0eaaf60aaae3","slug":"retired-sub-inspector-takes-his-own-life-by-jumping-in-front-of-a-train-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-168352-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेन के आगे कूदकर सेवानिवृत्त दरोगा ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेन के आगे कूदकर सेवानिवृत्त दरोगा ने दी जान
विज्ञापन
इंद्र कुमार यादव (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर सेवानिवृत्त दरोगा इंद्र कुमार यादव (65) ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण स्थानीय लोग घरेलू कलह बता रहे हैं, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार अयोध्या जिले के महाराजगंज क्षेत्र के मड़ियवा समंथा निवासी इंद्र कुमार करीब पांच साल पहले पुलिस विभाग से दरोगा के पद से सेवानिवृत्ति हुए थे। अंबेडकरनगर में कार्यकाल के दौरान अकबरपुर के साबुन वाली गली मुरादाबाद मोहल्ले में एक मकान का निर्माण कराया था और परिवार के सदस्यों के साथ उसी मकान में रहते थे। चर्चा है कि वह बीते कई दिनों से घरेलू कलह को लेकर परेशान थे।
रविवार सुबह सात बजे घर से स्टेशन की तरफ निकले थे। 7:45 बजे कोलकाता से जम्मू तवी जा रही ट्रेन अकबरपुर स्टेशन पर पहुंच रही थी। रेलवे पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच इंद्रकुमार ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी और उनका सर ट्रेन के नीचे आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे से चंद दूरी पर घर होने के कारण परिजनों को घटना की जानकारी हो गई।
विज्ञापन
पत्नी शारदा देवी पति की मौत की खबर सुनते ही बदहवास हो गईं। मृतक की चार संतानों में दूसरे नंबर के बेटे की करीब एक दशक पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। सबसे बड़े बेटे धर्मेंद्र यादव आरपीएफ में भटिंडा जिले में तैनात हैं। वहीं बेटा वीरेंद्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। सबसे छोटा सत्येंद्र यादव घर पर ही रहता है।