{"_id":"6ae63081d953c090b70fafef","slug":"entered-the-house-and-beat-up-the-farmer-and-his-family-members-auraiya-news-c-211-1-akb1003-154171-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: घर में घुसकर किसान और परिजन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: घर में घुसकर किसान और परिजन को पीटा
विज्ञापन
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर भानू गांव में खेत की जुताई को लेकर हुए विवाद में किसान और उसके परिजन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर पर चढ़कर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने छह नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी चिरौंजी लाल पुत्र कालीचरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 13 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे उनके पुत्र सुधीर और पवन खेत की जुताई करने गए थे। इसी दौरान गांव के मान सिंह, रणधीर, सचिन, शिवम, लाखन और रेशमा समेत पांच-छह अज्ञात लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी, बेलचा और लोहे की रॉड लेकर आए थे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
शोर सुनकर चिरौंजी लाल, उनके पुत्र विजय शंकर और नातिन वैष्णवी बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन घायलों को सीएचसी बिधूना ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने परिवार को आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। बताया गया कि दूसरे पक्ष की ओर से भी पहले ही प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।