{"_id":"6ae102f1ca1f41a8bc00f608","slug":"body-of-a-young-woman-found-floating-in-the-water-under-a-culvert-ballia-news-c-190-1-ana1001-175996-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पुलिया के नीचे पानी में उतराया मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पुलिया के नीचे पानी में उतराया मिला युवती का शव
विज्ञापन
सिकंदरपुर। कीकोढ़ा मार्ग स्थित बड़ी पुलिया के नीचे मंगलवार को पानी में 24 वर्षीय युवती का शव उतराता मिला। इसकी खबर लगते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान कीकोढ़ा गांव निवासी मुस्कान के रूप में हुई। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
कीकोढ़ा गांव निवासी रेयाज खान टैंकर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। काम के सिलसिले में वह अक्सर प्रदेश से बाहर रहते हैं। घर पर मुस्कान अपनी मां मुरैना के साथ रहती थी। मां ने पुलिस को बताया कि बेटी काफी समय से शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार थी। मंगलवार की सुबह वह बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। इसके बाद बड़ी पुलिया के नीचे पानी में उसका शव मिलने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक दिन पहले मां-बेटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की गई है। शव पानी में उतराने और उसकी स्थिति को लेकर भी ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों ने शव पुराना होने की आशंका जताई, जबकि मौत के कारणों को लेकर भी सवाल उठ रहे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि कीकोढ़ा नाले में युवती का शव मिला था। उसकी पहचान मुस्कान (24) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने बताया कि वह काफी दिनों से शारीरिक और मानसिक रूप से बीमार थी तथा सुबह घर से निकली थी। मां के अनुसार, वह नहर की पुलिया से नीचे गिर गई थी। युवती की मौत दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।