फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cheated in an online purchase of a cow; lost Rs 16.58 lakh

Ballia News: गाय की ऑनलाइन खरीदारी में मिला धोखा, गंवाए 16.58 लाख रुपये

Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cheated in an online purchase of a cow; lost Rs 16.58 lakh
बलिया। ऑनलाइन गाय खरीदने के चक्कर में नरही थाना क्षेत्र के बघौना कला निवासी रघुराज राय 16 लाख 58 हजार 447 रुपये की साइबर ठगी के शिकार हो गए। जालसाज ने सोशल मीडिया पर गाय बेचने का विज्ञापन देकर उन्हें अपने जाल में फंसाया और बातचीत के दौरान अलग-अलग बहाने बनाकर विभिन्न बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित रघुराज राय ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गाय बिक्री का विज्ञापन देखा था। गाय खरीदने की इच्छा से उन्होंने विज्ञापन में दिए गए संपर्क के माध्यम से बातचीत शुरू की। इस दौरान जालसाज ने उन्हें गाय की खरीदारी का भरोसा दिलाया और अलग-अलग बहाने बनाकर रुपये मांगने लगा। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने कई बार में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 16,58,447 रुपये भेज दिए। इसके बाद भी जब गाय नहीं मिली और ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर अपराध थाने का रुख किया।
विज्ञापन

बैंक खातों और लेनदेन की जुटाई जा रही जानकारी
पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस संबंधित बैंक खातों और रुपये के लेनदेन का विवरण जुटा रही है। पीड़ित ने ठगी की पूरी रकम वापस दिलाने के साथ ही जालसाजों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनजान विक्रेता को न दें अग्रिम भुगतान : नदीम फरीदी
साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने ऑनलाइन खरीदारी के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गाय या अन्य सामान खरीदने से पहले विक्रेता की पहचान और उसकी विश्वसनीयता की पूरी जांच कर लें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर अग्रिम भुगतान न करें। इसके साथ ही बैंक खाते, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर अपराध की आधिकारिक वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को संबंधित बैंक खाते में रोकने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed