{"_id":"6ae62c83536a0f2a8e0c49a5","slug":"arpit-and-sanvi-emerged-victorious-in-the-music-competition-banda-news-c-212-1-bnd1007-154152-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: संगीत प्रतियोगिता में अर्पित और सानवी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: संगीत प्रतियोगिता में अर्पित और सानवी ने मारी बाजी
Sat, 31 Oct 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं संस्कृति विभाग लखनऊ की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय दो दिवसीय संगीत प्रतियोगिता शनिवार को विकासखंड बड़ोखर खुर्द परिसर स्थित प्रशिक्षण सभागार में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, बांसुरी, सुगम संगीत, भजन और गजल की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने प्रतिभा दिखाई।संगीत प्रतियोगिता में अर्पित और सानवी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता संयोजक संस्कृति विभाग के डॉ. धनंजय सिंह ने बताया कि शास्त्रीय विधा, वादन, नृत्य और बांसुरी में 48, जबकि भजन एवं गजल प्रतियोगिता में 27 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शास्त्रीय एवं अन्य संगीत विधाओं के बाल वर्ग में अर्पित विश्वकर्मा प्रथम, राधिका सैनी और काव्या निगम द्वितीय तथा नव्या तिवारी, अभय कुमार और हिमांशी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। किशोर वर्ग में सूरज द्विवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ध्रुपद में आन्या सिंह द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
रिया सिंह गौर ने द्वितीय तथा सौम्या कुशवाहा और मान्या सिंह चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। भजन एवं गजल गायन के बाल वर्ग में सानवी द्विवेदी प्रथम रहीं। काव्या निगम, मानस सचान और सक्षम सचान ने द्वितीय तथा विशेष गुप्ता, दीप हरि, गणेश सिंह, राधिका सैनी और अवंतिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
किशोर वर्ग में प्रखर भारद्वाज प्रथम, लक्ष्मी साहू और कामिनी कुशवाहा द्वितीय तथा मान्या चौहान और पूनम कुशवाहा तृतीय रहीं। युवा वर्ग में शुभांशी प्रथम और हेमलता द्वितीय स्थान पर रहीं। गजल गायन में रितिक सिंह प्रथम और रुद्र कसौंधन द्वितीय रहे। किशोर वर्ग में सूरज द्विवेदी और युवा वर्ग में निश्चल श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।