{"_id":"6ae649725a6e52eb0c08c104","slug":"pregnant-married-woman-driven-out-of-her-home-barabanki-news-c-315-1-brp1006-183310-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: गर्भवती विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: गर्भवती विवाहिता को घर से निकाला
Sun, 01 Nov 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 01 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने ससुराल वालों पर 50 हजार रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति अब पेट में पल रहे बच्चे को अपना मानने से इन्कार कर रहा है और गर्भपात कराने का दबाव बना रहा है।
विवाहिता के मुताबिक, उसका विवाह पांच मई 2026 को रामनगर के एक गांव में हुआ था। शादी के बाद से ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि 17 जुलाई को उसे घर से निकाल दिया गया। उस समय वह गर्भवती थी और अब करीब पांच माह का गर्भ है। महिला ने न्यायालय में भी अर्जी दी थी, लेकिन पति एक बार पेश होने के बाद दोबारा नहीं पहुंचा, जिससे पत्रावली खारिज हो गई। सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।