{"_id":"6ae6281af4d9a17c0c06052b","slug":"increased-arrival-of-green-vegetables-in-markets-brings-relief-to-household-budgets-as-prices-fall-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-169723-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मंडियों में बढ़ी हरी सब्जियों की आवक, दामों में गिरावट से रसोई को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मंडियों में बढ़ी हरी सब्जियों की आवक, दामों में गिरावट से रसोई को राहत
विज्ञापन
जहांगीराबाद में एक दुकान से सब्जी खरीदते ग्राहक। संवाद
जहांगीराबाद। मौसम में बदलाव और ठंडक की शुरुआत के साथ ही बाजार में हरी सब्जियों की आवक बढ़ने लगी है। मंडियों में स्थानीय किसानों की ताजी उपज पहुंचने से सब्जियों के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। एक हफ्ते पहले तक महंगे दामों पर बिक रही कई सब्जियां अब काफी सस्ती हो गई हैं। गोभी, परवल, लौकी और भिंडी के भाव में 30 से 50 रुपये प्रति किलो तक की कमी आई है। इससे आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिली है और रसोई का बजट भी सुधरने लगा है।
सब्जी कारोबारियों के अनुसार सितंबर में तेज हवाओं और बारिश के कारण खेतों में सब्जियों की फसल प्रभावित हुई थी। पैदावार कम होने से मंडियों में आवक घट गई थी। इसके चलते कई सब्जियों के दाम 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। अब मौसम अनुकूल होने के साथ खेतों में नई फसल तैयार होने लगी है। स्थानीय किसानों की उपज मंडियों तक पहुंचने से बाजार में सब्जियों की उपलब्धता बढ़ी है और कीमतों में नरमी आई है।
एक हफ्ते पहले 120 रुपये किलो तक बिकने वाली गोभी अब 30 से 40 रुपये किलो मिल रही है। परवल के भाव 120 रुपये से घटकर 60 से 70 रुपये, लौकी 80 रुपये से घटकर 40 से 50 रुपये और भिंडी 80 रुपये से घटकर 40 से 50 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। टमाटर भी 60 रुपये से घटकर 30 से 35 रुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता सलीम खान ने बताया कि बारिश और बाढ़ से फसलें प्रभावित होने के कारण कीमतें बढ़ गई थीं। अब स्थानीय किसानों की उपज आने से भाव कम हुए हैं। विक्रेता राजेश लोधी और रामू सिंह का कहना है कि आवक बढ़ने का सीधा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। यदि मंडियों में इसी तरह आवक बनी रही तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और गिरावट आ सकती है।
-- -
एक हफ्ते में ऐसे बदले सब्जियों के दाम
सब्जी - पहले भाव - अब भाव
टमाटर - 60 - 30-35 रुपये
गोभी - 120 - 30-40 रुपये
परवल - 120 - 60-70 रुपये
लौकी - 80 - 40-50 रुपये
भिंडी - 80 - 40-50 रुपये