फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   UP Elections 2027 Akash Anand sounds the poll bugle from Anupshahr

बसपा का चुनावी शंखनाद: 'जितनी परीक्षा लेना चाहें, मैं तैयार', बुलंदशहर में बोले आकाश, अखिलेश की पीडीए पर सवाल

Wed, 28 Oct 2026 05:41 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी. जहांगीराबाद
संवाद न्यूज एजेंसी. जहांगीराबाद Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Oct 2026 05:41 PM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने यहां से चुनावी हुंकार भरी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। 

विज्ञापन
UP Elections 2027 Akash Anand sounds the poll bugle from Anupshahr
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी अभियान का शंखनाद किया। खालौर स्थित स्टेडियम में आयोजित जनसभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

विज्ञापन


आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर युवाओं को रोजगार देने में विफल रहने और महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में रिक्त पदों और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए नारे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इसके जरिए बहुजन समाज को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी उन्होंने निशाना साधा।
विज्ञापन


जनसभा में आकाश आनंद ने भाजपा छोड़कर बसपा में आए मनोज प्रधान को अनूपशहर और मुकेश पंडित को शिकारपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया। टिकट की घोषणा होते ही मनोज प्रधान मंच पर दंडवत हो गए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प जताया। सभा में बसपा जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान, मुनकाद अली सहित कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed