{"_id":"6ae78a9cdbe09654e00aaae5","slug":"the-young-man-was-murdered-for-failing-to-repay-borrowed-money-etah-news-c-163-1-eta1013-159481-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: उधार के रुपये नहीं देने पर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: उधार के रुपये नहीं देने पर की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
एटा। दशहरा पर गांव गलारपुर के युवक का अपहरण कर हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधार के रुपये नहीं देने पर आरोपी ने अपने मामा के साथ मिलकर युवक की हत्या की और शव बोरे में बंद कर काली नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में एएसपी श्वेताभ पांडेय ने पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में बताया कि विमलेश (35) निवासी गलारपुर थाना अलीगंज 20 अक्तूबर को दशहरे पर घर से निकला लेकिन नहीं लौटा। परिजन ने उसकी तलाश की। कहीं भी पता नहीं चलने पर 22 अक्तूबर को उसकी पत्नी ने गुमशुदगी दर्ज कराई। 28 अक्तूबर को अपहरण की हत्या की आशंका परिजन ने जताई। इसके बाद प्राथमिकी में धाराएं बढ़ाई गईं। पुलिस की छानबीन में विमलेश की हत्या कर शव काली नदी में फेंकने की बात सामने आई।
पुलिस ने दो आरोपियों रोहित निवासी ग्राम गलारपुर, थाना अलीगंज और उसके भांजे अजीत निवासी ग्राम नरेरा, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रोहित ने बताया कि विमलेश पर उसके दो लाख रुपये उधार थे जिन्हें वह काफी दिनों से वापस नहीं कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर रोहित ने विमलेश की हत्या करने की योजना बनाई। दशहरा वाली शाम को विमलेश को रोहित ने शराब पिलाई।
विज्ञापन
रोहित विमलेश को किसी बहाने से धुमरी काली नदी पुल के पास ले गया। वहां उसने अपने भांजे अजीत को बुला लिया। दोनों ने टायर लीवर से विमलेश के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद विमलेश के शव को बोरे में डालकर काली नदी में फेंक दिया। पुलिस ने शव की तलाश की। पुलिस ने पीएसी फ्लड सेक्शन की स्टीमर एवं गोताखोरों की सहायता से अथक प्रयासों के बाद शव को काली नदी से बरामद कर लिया।
--
दो लाख उधार के रुपयों के चलते विमलेश की हत्या की गई। आरोपियों ने शव काली नदी में फेंक दिया। शव को बरामद कर लिया गया है। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की बाइक और हत्या में प्रयुक्त टायर लीवर भी बरामद कर लिया गया है। - श्वेताभ पांडेय, एएसपी एटा