फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bullion market shines during Pushya Nakshatra as gold prices drop by 10,000

Hardoi News: सोने में 10 हजार की गिरावट से पुष्य नक्षत्र में चमका सर्राफा बाजार

Sun, 01 Nov 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Bullion market shines during Pushya Nakshatra as gold prices drop by 10,000
हरदोई। सोने की कीमतों में करीब 10 हजार रुपये की गिरावट ने पुष्य नक्षत्र पर सर्राफा बाजार की रौनक बढ़ा दी। कीमतें कम होने का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों ने धनतेरस का इंतजार करने के बजाय पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी की। सर्राफा दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। किसी ने आभूषण खरीदे तो किसी ने सोने-चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी की।
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में रविवार को भी कीमतों में कोई फर्क नहीं पड़ा। 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,40,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,28,240 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चांदी का भाव करीब 1,85,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। सोने के भाव में आई गिरावट से उन ग्राहकों को राहत मिली जो कीमतें कम होने का इंतजार कर रहे थे। इसका असर पुष्य नक्षत्र में खरीदारी पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

अतुल ज्वेलर्स के शिवम कपूर ने बताया कि कीमतों में गिरावट से ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। कई लोग भारी आभूषणों के बजाय कम वजन के जेवर खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। लोग अपने बजट के अनुसार अंगूठी, चेन, कान के टॉप्स और हल्के वजन के अन्य आभूषण पसंद कर रहे हैं। वहीं निवेश और परंपरा के लिहाज से सोने-चांदी के सिक्कों की भी खरीदारी की गई। कीमतों में आई कमी के चलते बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ा है। ज्वेलर्स को उम्मीद है कि पुष्य नक्षत्र के बाद धनतेरस पर भी ग्राहकों की अच्छी आमद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed