फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Register online from the comfort of your home to become a voter.

Hardoi News: मतदाता बनने क लिए घर बैठे ऑनलाइन करें पंजीकरण

Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Register online from the comfort of your home to become a voter.
हरदोई। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए बीएलओ या मतदाता पंजीकरण केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है। इसके लिए मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर पंजीकरण किए जाने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

एसआईआर के बाद शुरू हुए पुनरीक्षण अभियान में ऐसे युवा भी मतदाता बनने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे, जो एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं। इससे पहली बार मतदाता बनने के पात्र युवाओं को सूची में नाम शामिल कराने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन सुविधा के जरिए पात्र लोग घर बैठे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ऑनलाइन कुछ इस प्रकार करें आवेदन
आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर जाएं और मोबाइल नंबर से पंजीकरण/लॉगिन करें।
पहली बार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के फार्म-6 चुनें। संबंधित का नाम, जन्मतिथि, लिंग, माता-पिता/पति-पत्नी का विवरण और पूरा पता भरें। पासपोर्ट आकार का फोटो और आयु व निवास संबंधी आवश्यक अभिलेख अपलोड करें। पूरा विवरण एक जांच लें और इसके बाद सबमिट करें और रिफरेंस नंबर को सुरक्षित रखें। साथ ही ट्रैक एप्लीकेशन स्टेट्स पर आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।

---
विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ घर-घर जाकर काम कर रहे हैं, फिर भी आयोग ने ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा दी है। इससे आवेदन की स्थिति की जानकारी के लिए भी दौड़भाग नहीं करनी होगी।
-दीपाली भार्गव उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed