फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kannauj: Mother-in-law and daughter-in-law killed in collision between car and tractor-trolley; five injured

कन्नौज: कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में सास-बहू की मौत, पांच लोग घायल; मची चीख-पुकार

Sat, 31 Oct 2026 06:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Sat, 31 Oct 2026 06:33 PM IST
सार

Kannauj News: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मिरगावां कट के पास हादसा हुआ। दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Kannauj: Mother-in-law and daughter-in-law killed in collision between car and tractor-trolley; five injured
कन्नौज में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मिरगावां कट के पास शनिवार शाम करीब चार बजे कार और आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार सास-बहू की मौत हो गई और तीन बहनों व एक बेटी समेत पांच घायल हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। बेटी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुलभुलियापुर निवासी जमुना देवी (56) की बेटी फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोती नगरा निवासी मंजू (25) की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। शनिवार को बेटी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमुना देवी, सास सिया दुलारी (82), बहन विरला देवी (55), सुनीता देवी (40), बेटी सौरिख के ग्राम शंकरपुर निवासी अंजू देवी (25), कार चालक आयोग बाबू (27) के साथ मोतीनगर गए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद सभी कार से भुलभुलियापुर वापस आ रहे थे। अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर मिरगावां कट के पास शनिवार शाम करीब चार बजे गलत दिशा से आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

 

Trending Videos

हादसे के बाद कार डिवाइडर पर चढ़ गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जमुना देवी और सास सिया दुलारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जमुना की बेटी अंजू की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे के दोनों लेन पर वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। सीओ सुरेश कुमार मलिक ने बताया कि मिरगावां में कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत हुई थी, जिसमें कार सवार दो महिलाओं की मौत हुई है और चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed