{"_id":"6ae5fbf8e4819840a301e91c","slug":"kanpur-route-of-khatipura-kolkata-special-changed-to-halt-at-govindpuri-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल का मार्ग बदला, गोविंदपुरी में ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल का मार्ग बदला, गोविंदपुरी में ठहराव
Sat, 31 Oct 2026 08:17 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने परिचालन कारणों से खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदल दिया है। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से आसनसोल के बीच परिवर्तित मार्ग से चलेगी। अब इसका गोविंदपुरी स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इससे कानपुर के यात्रियों को कोलकाता और राजस्थान आने-जाने में सुविधा मिलेगी। गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा-कोलकाता स्पेशल 4 से 18 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को तीन फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
यह खातीपुरा से दोपहर 3:45 बजे चलकर अगले दिन रात 1:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद यह सुबह 4:45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसके बाद शुक्रवार रात दो बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09710 कोलकाता-खातीपुरा स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को तीन फेरे लगाएगी। यह कोलकाता से सुबह पांच बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 4:05 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद यह दोपहर 2:40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन