कानपुर मौसम अपडेट: चक्रवात अर्णब का असर कम, आज से साफ होगा आसमान, बनी रहेगी गुलाबी ठंड, ये है विभाग का अलर्ट
Kanpur Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से आसमान साफ होने लगेगा। हालांकि, हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सुबह और रात के समय गुलाबी ठंडक और हल्की धुंध का असर बना रहेगा।
विस्तार
कानपुर में चक्रवात अर्णब और पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं के टकराने की वजह से लगातार तीसरे शनिवार को घने बादल छाए रहे। स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। दो दिनों में कुल बारिश 10.8 मिमी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि एक नवंबर से आसमान खुल जाएगा।
लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सुबह-शाम गुलाबी ठंडक बनी रहेगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक तीन दिनों से धूप शून्य रही। वेधशाला में एक भी सन शाइन ऑवर रिकॉर्ड नहीं किया।
गुलाबी ठंड का असर लगातार बरकरार रहेगा
28 अक्तूबर को एक घंटे, दो मिनट धूप रिकॉर्ड की गई थी। उसके बाद धूप नहीं निकली। विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने क्रवात का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। आसमान धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। सुबह और रात के समय हल्की धुंध और गुलाबी ठंड का असर लगातार बरकरार रहेगा।