फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Ten colleges failed to lock their profiles on time; scholarships for 1,500 students are now at risk.

Kushinagar News: दस कॉलेजों ने समय पर लॉक नहीं की प्रोफाइल, 1500 विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति पर संकट

Wed, 28 Oct 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Ten colleges failed to lock their profiles on time; scholarships for 1,500 students are now at risk.
- कॉलेज प्रबंधन की ओर से वेबसाइट का प्रोफाइल लॉक नहीं किए,ऑनलाइन आवेदन से नहीं कर सके विद्यार्थी
विज्ञापन

-समाज कल्याण अधिकारी ने कॉलेज के प्रबंधन से पूछा कारण, जिम्मेदारों की तय होगी जवाबदेही
पडरौना। जिले के 10 कॉलेजों के करीब 1500 विद्यार्थी इस साल छात्रवृत्ति से वंचित हो गए हैं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से निर्धारित समय में ऑनलाइन छात्रवृत्ति प्रोफाइल लॉक नहीं किए जाने से विद्यार्थी आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। शिकायतें मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने संबंधित कॉलेजों से स्पष्टीकरण मांगने और जिम्मेदारी तय करने की तैयारी शुरू कर दी है।
समाज कल्याण विभाग कार्यालय में इन स्कूल के छात्रों की शिकायत पहुंची है। समाज कल्याण अधिकारी लापरवाही बरतने वाले कॉलेज प्रबंधकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिए हैं। जिले में कक्षा 800 से अधिक कॉलेज समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर अंकित हैं, इसमें पढ़ने वाले कक्षा नौ, हाईस्कूल, कक्षा 11, कक्षा 12 के अलावा ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति पात्रता के आधार पर सरकार की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन

इसके लिए शासन की ओर से 15 अगस्त के बाद ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल खोला गया था। अगस्त, सितंबर तक कॉलेजों को इसके लिए मौका दिया गया। इसके बाद 15 अक्तूबर से पहले तीन दिन का और समय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग कार्यालय से कॉलेज प्रबंधन को फोन कर छात्रवृत्ति प्रोफाइल लॉक करने के लिए कहा गया लेकिन तय समय पर छात्रवृत्ति प्रोफाइल कौशल्या देवी इंटर कॉलेज रहसू, वंशराज सिंह इंटर कॉलेज लखिमा, जनता जनार्दन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज मठिया श्रीराम, समाज कल्याण इंटर कॉलेज समेत 10 कॉलेज के प्रबंधन की ओर से छात्रवृत्ति प्रोफाइल लॉक नहीं करने से करीब 1500 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ा है। विभागीय शिकंजा कसने के बाद समाज कल्याण कार्यालय के शिक्षक व प्राचार्य पहुंचकर अपनी समस्या बता रहे हैं। वहीं विद्यार्थियों की शिकायत भी पहुंच रही है।

वर्जन

ऑनलाइन छात्रवृत्ति प्रोफाइल लॉक नहीं करने वाले दस कॉलेज के करीब 1500 पात्र विद्यार्थी छात्रवृत्ति से इस साल वंचित हो गए हैं। कॉलेज प्रबंधन की ओर से लापरवाही बरती गई है। कॉलेज प्रबंधक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके लिए निर्देश दिया गया है।
-रमाशंकर यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed