फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The SP has demanded that the price of sugarcane be increased to rupees per quintal.

Kushinagar News: सपा ने गन्ने का मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग उठाई

Thu, 29 Oct 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The SP has demanded that the price of sugarcane be increased to rupees per quintal.
सपा ने किसानों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर किया धरना-प्रदर्शन, सरकार पर लगाया भेदभाव और भ्रष्टाचार का आरोप
विज्ञापन

पडरौना। किसानों की समस्याओं और गन्ने के उचित मूल्य की मांग को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेताओं ने गन्ने का समर्थन मूल्य 500 से 600 रुपये करने की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं दे रही है, जबकि चीनी के दामों में लगातार वृद्धि हुई है। चीनी के बढ़े हुए मूल्य को देखते हुए किसानों को गन्ने का मूल्य 500 से 600 रुपये प्रति क्विंटल मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि तहसीलों और थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के हितों और किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में जनता परेशान है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता की ताकत से इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम किया जाएगा। धरने को विक्रम यादव, विजय प्रताप कुशवाहा, राजेंद्र यादव मुन्ना, डॉ. उदय नारायण गुप्ता, रणविजय उर्फ मोहन, विजेंद्र पाल उर्फ बबलू, पुरंदर प्रताप यादव, कैलाश चंद्र कन्नौजिया, जवाहरलाल गौतम, संपूर्ण मौर्य, महात्मा प्रसाद आदि ने संबोधित किया। धरना प्रदर्शन का संचालन जिला महासचिव ऐनुल हक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed