फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Food department raids sweet shops, seizes ghee and salt worth Rs 2 lakh

Lakhimpur Kheri News: मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, दो लाख का घी-नमकीन जब्त

Sun, 01 Nov 2026 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Food department raids sweet shops, seizes ghee and salt worth Rs 2 lakh
मिठाई की दुकान पर सैंपल लेते विभागीय अ​धिकारी। स्रोत : खाद्य विभाग
लखीमपुर खीरी। त्योहारों के बीच मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में मिठाई के बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। अभियान में खाद्य विभाग की टीम ने 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर करीब दो लाख रुपये मूल्य का घी और नमकीन जब्त किया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के ''शुद्ध ही शुभ है'' अभियान के तहत सहायक आयुक्त (खाद्य) वीके पांडेय के नेतृत्व में शहर और जिले की विभिन्न तहसीलों में कार्रवाई की गई। टीम ने घी, पनीर, नमकीन, खोया, छेना और बर्फी समेत 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। करीब एक लाख रुपये का घी और एक लाख रुपये की नमकीन नियमों के उल्लंघन के आधार पर जब्त की गई।
विज्ञापन

मिठाई निर्माण प्रतिष्ठानों में मिली अन्य कमियों पर विभाग सुधारात्मक कार्रवाई के तहत नोटिस जारी कर रहा है। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसपी सिंह के साथ लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed